Sunday , March 29 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : जालंधर के बड़े स्कूल के मालिक को उठा ले गई फाजिल्का पुलिस, सुबह 5 बजे की रेड, ये है पूरा मामला

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। फाजिल्का पुलिस ने शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में रेड करके एक बड़े स्कूल के मालिक को हिरासत में लिया है। पुलिस उन्हें गाड़ी में डालकर अपने साथ फाजिल्का ले गई है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल के मालिक पर धोखाधड़ी से संबंधित एक एफआईआर जलालाबाद में दर्ज की गई है। उसी मामले में आज सुबह पुलिस ने पांच बजे मॉडल टाउन स्थित घर में रेड की और स्कूल मालिक को हिरासत में ले लिया।

फाजिल्का पुलिस ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को बकायदा इस संबंधी सूचना भी दी है। स्कूल मालिक ने क्या ठगी की है और क्या है पूरा मामला, इस संबंध में अभी पता नहीं चला है लेकिन पुलिस मालिक को गिरफ्तार कर ले गई है। बता दें कि ये वही स्कूल मालिक है, जिसके स्कूल का विज्ञापन हर समय रेडियो पर बजता रहता है। जिसमें कहा जाता है-पढ़ेंगे, लिखेंगे, मिलकर नई कहानी, हम हिंदुस्तानी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अचानक आई सूजन ने लिया गंभीर रूप, NHS अस्पताल में आधुनिक इलाज से बिना सर्जरी मिली नई जिंदगी की किरण”

पिछले महीने, 65 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला ने अपने दाहिने ग्रोइन (पेटके निचले हिस्से) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!