Thursday , November 12 2026
Breaking News

शहीदी सभा : फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होने वाली संगतों की सुविधा के लिए 3400 पुलिस कर्मी, 22 पार्किंग स्थल, शटल बसें

चंडीगढ़, (PNL) : शहीदी सभा के मद्देनजर पुलिस के विशेष डायरेक्टर जनरल (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने आज फतेहगढ़ साहिब का दौरा किया और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया ताकि जिले में सुचारू और सुरक्षित ढंग से समागम सुनिश्चित किया जा सके।

दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों – बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह, की अद्वितीय शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए तीन दिवसीय वार्षिक शहीदी सभा 25 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2025 तक फतेहगढ़ साहिब में होगी।

उल्लेखनीय है कि पूरे क्षेत्र को योजनाबद्ध ढंग से छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है और दुनिया भर से आने वाली लाखों संगतों की सुरक्षा, सुचारू आवागमन तथा आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए छह एसपी रैंक के अधिकारियों एवं 24 डीएसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में 3400 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली फोर्स तैनात की गई है।

विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला, जिनके साथ डीआईजी रोपड़ रेंज नानक सिंह तथा एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल भी मौजूद थे, ने शहीदी सभा के पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए तैनात एसपी एवं डीएसपी रैंक के सभी अधिकारियों तथा पुलिस फोर्स को लगन से सेवा निभाने की हिदायत दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को संगत के साथ बहुत विनम्रता एवं शालीनता से पेश आने तथा समागम को सफल बनाने के लिए पूरी श्रद्धा-भावना एवं दृढ़ता से कार्य करने के निर्देश दिए।

सभी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल शांतिपूर्ण एवं सुचारू ढंग से शहीदी सभा करवाने को सुनिश्चित करने के लिए फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा कई नई पहलकदमियां लागू की गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को माथा टेकने में किसी भी प्रकार की मुश्किल का सामना न करना पड़े।

विशेष डीजीपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल 22 पार्किंग स्लॉट रखे गए हैं तथा पार्किंग क्षेत्र से गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बीच शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। निर्विघ्न ट्रैफिक प्रबंधन एवं संगतों की न्यूनतम असुविधा के लिए पुलिस ने गूगल के सहयोग से पार्किंगों के लिए रीयल-टाइम जियो-टैगिंग तथा श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि संगतों की सहायता के लिए छह हेल्प डेस्क, जिनमें एक पुलिस डेस्क, चिकित्सा सहायता एवं अग्निशमन यंत्र शामिल हैं, भी स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, एक एकीकृत कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि समाज विरोधी तत्वों पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ ट्रैफिक एवं पार्किंग प्रबंधों की निगरानी के लिए छह ड्रोन एवं 300 सीसीटीवी कैमरे उपयोग किए जा रहे हैं।

इस दौरान, सड़क सुरक्षा को बढ़ाने एवं धुंध के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए एक पहलकदमी के तहत पुलिस टीमों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर स्टिकर भी लगाए जाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!