पंजाब कैडर के IAS अधिकारी विपुल उज्जवल की मेहनत लाई रंग, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 का गोल्ड अवॉर्ड
Punjab News Live -PNL
July 5, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी विपुल उज्जवल के नेतृत्व और प्रयासों को बड़ी राष्ट्रीय पहचान मिली है। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की प्रमुख (फ्लैगशिप) पहल पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जयपुर में आयोजित 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।

पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण शासन (रूरल गवर्नेंस) डेटा प्लेटफॉर्म माना जाता है। यह देशभर की ग्राम पंचायतों के विकास, प्रदर्शन और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के आधार पर मूल्यांकन करने वाला व्यापक डेटा-आधारित प्लेटफॉर्म है। इस पहल ने डिजिटल गवर्नेंस और डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया।