Thursday , August 20 2026
Breaking News

बड़ी खबर : बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज हुआ एक और केस, अकाली दल ने किया बड़ा दावा, अमृतसर के पुलिस कमिश्नर क्या बोले, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अकाली दल ने दावा किया है कि अमृतसर में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। ये मामला विजिलेंस की शिकायत पर दर्ज किया गया है। विजिलेंस की शिकायत है कि बिक्रम मजीठिया को जब टीम गिरफ्तार करने गई थी, तब सरकारी कामकाज में दखलअंदाजी की गई और रुकावट पैदा की गई।

हालांकि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर व अन्य सीनियर अधिकारी इस एफआईआर की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों ने पहले तो किसी भी एफआईआर से इनकार किया, फिर इस बारे में बातचीत करने से ही मना कर दिया।

जबकि, अकाली दल लगातार दावा कर रहा है कि यह दूसरी एफआईआर झूठी है और आम आदमी पार्टी की बौखलाहट का नतीजा है। अकाली नेता व स्पोक्स पर्सन अर्शदीप कलेर ने वीडियो जारी कर कहा कि, ऐसा होगा, ये पहले ही जाहिर कर दिया था। एक के बाद एक एफआईआर दर्ज की जा रही है।

25 जून को बिक्रम मजीठिया व विजिलेंस अधिकारी से बातचीत करते हुए।

स्टैंड पर खड़ी नहीं हो पा रही सरकार

अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि पहले पंजाब सरकार ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ नशे का पर्चा दर्ज किया था। जब उस मामले में भी चलान पेश ना किया गया तो अब आय से अधिक संपत्ति मामले में मामला दर्ज किया गया। अब जब यहां भी सफलता नहीं मिली तो एक और मामला दर्ज किया गया है।

विजिलेंस के कामकाज में विध्न डाला

अर्शदीप सिंह कलेर का कहना है कि विजिलेंस ने शिकायत दी है। जिसमें बताया गया कि जब 25 जून को विजिलेंस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी तो बिक्रम मजीठिया को मिलने उनके समर्थक पहले से वहां मौजूद थे। बिक्रम मजीठिया रोज अपने समर्थकों से मिलते थे और रोज की तरह ही सभी वहां थे। लेकिन विजिलेंस ने आरोप लगाया कि कामकाज में बिक्रम मजीठिया व उनके समर्थकों ने विध्न डाला।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!