Friday , October 2 2026
Breaking News

जालंधर में लाडोवाली रोड स्थित दोआबा खालसा स्कूल मार्किट में सड़क के पैच वर्क का कार्य पूरा हुआ, व्यापारियों ने नितिन कोहली का किया धन्यवाद

जालंधर, (PNL) : लाडोवाली रोड स्थित दोआबा खालसा स्कूल मार्किट में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के पैच वर्क का कार्य पूरा हो गया है है। सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब मार्किट में पैच वर्क और सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से व्यापारियों में राहत और खुशी का माहौल है।

दोआबा स्कूल मार्किट एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी ने बताया कि 25 अक्तूबर को मार्किट में जागरण का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन मार्किट की टूटी-फूटी सड़क और धूल-मिट्टी के कारण कार्यक्रम करवाना मुश्किल नजर आ रहा था। इस समस्या को लेकर एसोसिएशन ने आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली से मुलाकात की और पूरी स्थिति से उन्हें अवगत करवाया।

एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि सड़क की मरम्मत और पैच वर्क का कार्य पहले से लंबित था, जिसे जागरण से पहले करवाने की विशेष अपील की गई। नितिन कोहली ने इस मुद्दे को तुरंत गंभीरता से लिया और बिना किसी देरी के विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करवाए। परिणामस्वरूप पैच वर्क और सड़क मरम्मत का कार्य पूरा हो गया।

एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुदेश गुप्ता और एडवाइजर प्रजय शर्मा ने बताया कि वे स्वयं नितिन कोहली को जागरण का निमंत्रण देने गए थे, जहां उन्होंने मार्किट की बदहाल स्थिति के बारे में चर्चा की। “हमारी बात सुनते ही नितिन कोहली जी ने तुरंत कदम उठाया और आज मार्किट की सड़क पूरी तरह ठीक करवा दी गई है।
पूरी मार्किट एसोसिएशन ने नितिन कोहली का आभार जताते हुए कहा कि नितिन कोहली ने व्यापारियों की समस्या का समाधान करवाने में अहम योगदान दिया है।

स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि सड़क बन जाने से अब लोगों का आना-जाना आसान हो गया है और मार्किट में पहले जैसी रौनक लौट आई है। मार्किट एसोसिएशन ने प्रशासन और नितिन कोहली से आगे भी इसी तरह के सहयोग की उम्मीद जताई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!