Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। शनिवार को करीब 400 कंट्रोल रूम कर्मचारियों ने भी काम बंद कर दिया। यानि कि अब जालंधर में बिजली विभाग राम भरोसे हो गया है। ना तो अब शिकायत दर्ज हो पाएगी और ना ही मुलाजिम कोई फाल्ट ठीक करने के लिए आएंगे।इससे पहले 24 घंटे के लिए सोशल टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रिकल वर्क (सीपीएल) के 400 कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही पठानकोट, कैंट, मॉडल टाउन और मकसूदां डिवीजन के कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। हालांकि अभी तक किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित नहीं हुई है।

जिले में विभाग के करीब साढ़े चार हजार नियमित और आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत हैं। हड़ताल के चलते बारिश के दौरान केबल जलने, लोकल फॉल्ट आने या ट्रांसफॉर्मर खराब होने जैसी शिकायतों के समाधान में देरी हो सकती है। सामान्य दिनों में चारों डिवीजनों से रोजाना करीब 1500 शिकायतें दर्ज होती हैं, जबकि बारिश के दौरान यह संख्या बढ़कर 3000 तक पहुंच जाती है। ऐसे में आउटसोर्सिंग कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिन बीत जाने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सीपीएल के 400 कर्मचारी कंट्रोल रूप के साथ-साथ फील्ड मेंटेनेंस का कार्य भी संभालते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!