Tuesday , September 29 2026
Breaking News

Amit Shah का बड़ा ऐलान: पंजाब में BJP अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, मोगा रैली में किया एलान

न्यूज डेस्क, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मोगा में जनसभा को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि भाजपा 2027 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने अकाली दल से गठबंधन की अटकलों को खत्म कर दिया. उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब में बीजेपी की अपनी सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टीअब पंजाब में छोटा भाई बनाकर चुनाव नहीं लड़ेगी.दरअसल जब पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ बीजेपी का गठबंधन होता था तो उन्हें सीटें भी कम मिलती थी और अकाली दल की और से उन्हें छोटा भाई बताया जाता था. जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “आम आदमी पार्टी में नशे का कारोबार समाप्त करने का दम नहीं है. कांग्रेस और अकाली तो पहले भी थे, वे भी नहीं रोक पाए. नशे का कारोबार सिर्फ भाजपा रोक सकती है. मैं आपसे वादा करता हूं आप फरवरी 2027 में आशीर्वाद दे दीजिए दो साल में हम नशे के कारोबार को मूल समेत उखाड़ फेंकेंगे.”

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सिख पंथ और सिख भाइयों-बहनों के लिए ढेर सारे काम किए हैं. पीएम मोदी पर तो गुरु परंपरा का बड़ा कृपा है. गुरु तेग बहादुर जी का 350वां बलिदान साल भी पीएम मोदी के समय में आया. नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व भी पीएम मोदी जी के समय आया. गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व पीएम मोदी के समय आया और पीएम मोदी ने ये सभी पर्वों को राष्ट्रीय पर्व बनाकर कश्मीर से लेकर केरल तक और द्वारका से लेकर कामाख्या तक गुरुओं का संदेश पहुंचाने का काम किया.पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि आज पंजाब की एक ही आवाज, नजर लगी मेरे पंजाब को नजर उतारो. जब से पंजाब में AAP की सरकार बनी है, पुलिस हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमला होता है, थानों पर हमले हो रहे हैं, फिरौतियां मांगी जा रही हैं, जो नहीं देता है, उनकी हत्याएं हो रही हैं. पुलिस वाले अपने थानों की दीवारों की ऊंचाई बढ़ा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पंजाब में जो भी हो रहा है, वह सरकार की नालायकी की वजह से हो रहा है. इसी मंच से एक महीना पहले AAP का दिवाला निकलते देखा था. मंच पर सीएम को जमानती की तरह लाना पड़ा. अफसरों को मंच पर लाना पड़ा. सरकार घुटने टेक चुकी है.जाखड़ ने कहा कि सरकार अफसर नहीं चलाते. जवाब आपको देना होगा. यहां के युवा दरिया की तरह है. यहां से बिजली बना लो या फिर तबाही हुई. बाढ़ से नुकसान हुआ. सरकार तो निकम्मी है. विपक्ष वाले कांग्रेस उससे भी निकम्मे हैं. उन्होंने कांग्रेस की चोरी पकड़ ली. कांग्रेस पर कांग्रेस की लीडरशिप विश्वास नहीं करती. बरनाला में इनके लीडर इन्हें जलील करके गए. कांग्रेस वाले आपस में लड़ते हैं.उन्होंने कहा कि हमारे नौजवानों की पहचान थी, पंजाब के गबरू, युवाओं ने अपना नाम कमाया है. अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के चेयरमैन है, लेकिन यहां हालत खराब है. पंजाब में काले दौर में कांग्रेस के 2 लीडरों में लड़ाई थी. उस समय 25 हजार लोगों ने जान गंवाई थी. आज पूरी कांग्रेस लड़ रही है.सुनील जाखड़ ने कहा कि केंद्र अगर हमारी बाजू पकड़ेगा, तभी पंजाब का भला हो सकता है. हम मान-सम्मान के भूखे हैं. हमें छाती से लगाओ. हमारे जवान और किसान परेशान हैं. आपने बहुत कुछ किसानों के लिए किया है. किसानों की आदमनी बढ़ाने का काम करें. लखपति किसान और करोड़पति युवा बनाएं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!