Tuesday , October 20 2026
Breaking News

चिंताजनक खबर : पंजाब में बिजली संकट गहराया, 1500 MW तक घटा उत्पादन, केंद्र पर बरसे बिजली मंत्री, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में पिछले तीन दिनों से बढ़ रहे बिजली कटों के बीच राज्य में बिजली संकट और गहरा गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ इंडस्ट्री सेक्टर पर भी बिजली कटौती का असर पड़ रहा है। इस बीच बिजली मंत्री तरनप्रीत सिंह सौंद ने वीडियो जारी कर पूरे मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

मंत्री ने कहा कि देशभर में थर्मल पावर प्लांट कोयले की कमी से जूझ रहे हैं। इसका सीधा असर बिजली उत्पादन पर पड़ रहा है और पंजाब को भी घरेलू तथा औद्योगिक क्षेत्रों में कट लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

⚡ कोयले की कमी से 63 GW थर्मल पावर क्षमता प्रभावित

तरनप्रीत सिंह सौंद के मुताबिक, देशभर में करीब 63 गीगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्लांट कोयले की कमी से प्रभावित हैं। ज्यादातर निजी बिजली संयंत्रों के पास सिर्फ 3 से 4 दिन का कोयला स्टॉक बचा है। ऐसे में कई प्लांट अपनी क्षमता के मुकाबले करीब आधी क्षमता पर चल रहे हैं।

🔥 पंजाब के दो बड़े प्राइवेट प्लांट आधी क्षमता पर

बिजली मंत्री ने पंजाब के प्रमुख निजी थर्मल पावर प्लांटों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि नाभा पावर लिमिटेड, राजपुरा और तलवंडी साबो पावर प्लांट, मानसा केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले कोयले पर निर्भर हैं।

पर्याप्त कोयला सप्लाई नहीं मिलने के कारण दोनों प्लांट फिलहाल करीब 50 फीसदी क्षमता पर बिजली उत्पादन कर रहे हैं। इसका असर राज्य की कुल बिजली उपलब्धता पर भी पड़ रहा है।

🚨 पंजाब में 1500 MW बिजली उत्पादन कम

मंत्री ने दावा किया कि कोयले की राष्ट्रीय स्तर पर कमी के चलते पंजाब में बिजली उत्पादन करीब 1,500 मेगावाट तक घट गया है। उन्होंने इसे गंभीर स्थिति बताते हुए कहा कि समस्या का असर सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों पर पड़ रहा है।

हालांकि, मंत्री ने यह भी कहा कि जिन थर्मल पावर प्लांटों को पंजाब सरकार खुद कोयला उपलब्ध करवा रही है, उनके पास फिलहाल करीब 10 दिन का स्टॉक मौजूद है।

❗ केंद्र से सौंद की दो टूक- कोयले की कमी कब होगी दूर?

बिजली संकट को लेकर मंत्री ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र को अपनी चुप्पी तोड़कर देश और पंजाब की जनता को बताना चाहिए कि कोयले की राष्ट्रीय कमी आखिर कब तक दूर होगी।

सौंद ने कहा कि कोयले की समस्या का जल्द समाधान जरूरी है, ताकि पंजाब में आम लोगों और उद्योगों को दोबारा बिना रुकावट बिजली सप्लाई मिल सके। उन्होंने केंद्र से कोयले की उपलब्धता बढ़ाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की अपील की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!