Tuesday , July 28 2026
Breaking News

जगराओं में ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़ का मामला:डीजीपी से शिकायत के बाद डेढ़ साल में केस दर्ज

 लुधियाना  , (PNL) : जगराओं में एक ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़, सामान बाहर फेंकने के आरोप में करीब डेढ़ साल बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता द्वारा पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से न्याय की गुहार लगाने के बाद हुई। थाना सिधवां बेट पुलिस ने सिधवां बेट निवासी बलकार सिंह उर्फ लाडी और बलराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना सिधवां बेट के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता परवीन वर्मा, निवासी गांव भूंदड़ी, तहसील जगराओं, ने अपनी शिकायत में कहा कि सिधवां बेट में उसकी सुनार की दुकान है। आरोप है कि 20 फरवरी 2025 की सुबह करीब 10 बजे दुकान मालिक बलकार सिंह उर्फ लाडी, उसके भाई बलराज सिंह और 20-25 अन्य लोग दुकान में घुस आए।आरोपियों ने दुकान का काउंटर, सोफा और अन्य सामान बाहर फेंक दिया। उन्होंने एसी, फ्रिज, इनवर्टर और सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया और दुकान का गेट तोड़ दिया।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

परवीन वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि दुकान के काउंटर से सोने-चांदी के कीमती आभूषण और दुकान के बाहर रखा जनरेटर गायब मिला। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। परवीन वर्मा का दावा है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

पुलिस ने शिकायत के साथ दी गई पेन ड्राइव और पांच रंगीन तस्वीरों की जांच की। जांच में सामने आया कि फुटेज के आधार पर किसी भी व्यक्ति के हाथ में हथियार दिखाई नहीं दिए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यदि आगे की जांच में कोई नया तथ्य सामने आता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

थाना सिधवां बेट पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद बलकार सिंह उर्फ लाडी और बलराज सिंह के खिलाफ धारा 305, 331(3),324(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अन्य अज्ञात व्यक्तियों की भूमिका की जांच अभी जारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शहनाज गिल और जय रंधावा पहुंचे गोल्डन टेंपल:गुरु घर में नतमस्तक हुए; इश्कनामा की सफलता के लिए वाहेगुरु का किया शुकराना

अमृतस​र , (PNL) : पंजाबी फिल्म इश्कनामा की सफलता के बाद अभिनेता जय रंधावा और अभिनेत्री …

बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार:महिला को रोका, बातचीत करने की कोशिश की, स्टोर तक पीछा किया

जालंधर , (PNL) : कनाडा के बर्लिंगटन स्थित GO स्टेशन के पार्किंग एरिया में महिला के …

जालंधर में अनकंट्रोल ट्रक की कार से टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, लगा लंबा जाम; राहत कार्य के बीच परेशान हुए लोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूर्या एन्क्लेव फ्लाईओवर पर तेज …

AAP सांसद सीचेवाल ने सुरक्षा लौटाने की जताई इच्छा:DGP गौरव यादव को लिखा पत्र; बिगड़ती कानून-व्यवस्था का दिया हवाला

जालंधर , (PNL) : पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच आप के राज्यसभा सांसद संत …

ब्रेकिंग : भ्रष्टाचार केस में गिरफ्तार रह चुका जालंधर का विधायक BJP के संपर्क में! जल्द हो सकता है बड़ा सियासी फैसला, पढ़ें

संदीप साही, जालंधर (PNL) : भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हो चुके एक विधायक के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!