स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंका के खिलाफ स्मृति मंधाना ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.जब स्मृति मंधाना क्रीज पर हों तो रन तो बरसते ही हैं, साथ ही कई रिकॉर्ड भी टूटते हैं. मंधाना ने एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में भी यही कर दिखाया. श्रीलंक के खिलाफ फाइनल मैच में जैसे ही मंधाना ने 2 छक्के लगाए, वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं.
स्मृति मंधाना एशिया कप के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज पहले ही बन गई थी. उन्होंने 10868 रन बनाने वालीं मिताली राज को पीछे छोड़ा था. अब मंधाना के 11000 रन पूरे हो गए हैं.मंधाना ने तीनों ही फॉर्मेट में कमाल प्रदर्शन किया है. इस खिलाड़ी ने महिला टेस्ट में 52.53 की औसत से 788 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 120 मैचों में 5411 रन हैं. वहीं टी20 में भी वो 4800 से ज्यादा रन बना चुकी हैं.
एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में भी मंधाना ने टीम इंडिया को धुआंधार शुरुआत दिलाई. इस खिलाड़ी ने आते ही तीन छक्के लगा दिए. उन्होंने पावरप्ले में ही भारत का स्कोर 67 रनों तक पहुंचा दिया. मंधाना ने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया.