Thursday , September 10 2026
Breaking News

51 साल की उम्र में ‘अनुपमा’ फेम एक्टर नीतीश पांडे का निधन, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड से लेकर टीवी तक पहचान बनाने वाले नीतीश पांडे का निधन हो गया है. वे सिर्फ 51 साल के थे. जानकारी के मुताबिक कार्डिएक अरेस्‍ट के चलते उनकी मौत हुई है. इन दिनों नीतीश ‘अनुपमा’ सीरियल में नजर आ रहे थे. इस दुखद खबर को राइटर सिद्धार्थ नागर कंफर्म किया है. जानकारी के अनुसार एक्टर इगतपुर में शूटिंग के लिए गए थे. लगभग 1:30 बजे नितेश को हार्ट अटैक आया जिसके चलते उनका निधन हो गया. अनुपमा में अपनी भूमिका के अलावा, नीतीश पांडे ‘ओम शांति ओम’ में शाहरुख खान के साथ नजर आए थे. उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है.

नीतीश पांडे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1990 में की थी. उस समय वे थिएटर के लिए काम करते थे. उन्‍हें पहला ब्रेक साल 1995 में ‘तेजस’ नाम के शो में मिला था. इस शो में उन्‍होंने एक जासूस का किरदार निभाया था. इसके बाद नी‍तीश ने कई टीवी शो में काम किया. उन्‍होंने फिल्‍म ‘ओम शांति ओम’ और ‘खोसला का घोसला’ में भी काम किया है. फिल्‍म ‘ओम शांति ओम’ में उन्‍होंने शाहरुख खान के असिस्‍टेंट का किरदार निभाया था.

आखिरी सीरियल ‘अनुपमा’

इन दिनों वे अनुपमा सीरियल में नजर आ रहे थे. इस सीरियल में नीतीश पॉजिटिव रोल में थे और अनुज के दोस्‍त धीरज का किरदार निभा रहे थे. अनुपमा सीरियल काफी लोकप्रिय है और घर-घर में देखा जाता है. इस सीरियल में अभी नीतीश का ट्रैक चल रहा था. ऐसे में अचानक उनकी मौत की खबर ने न सिर्फ नीतीश के फैन्‍स को बल्कि को-स्‍टार्स को भी झटका दिया है. नीतीश की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1998 में अश्विनी कालसेकर से शादी की थी. लेकिन 2002 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद उन्‍होंने टीवी एक्‍ट्रेस अर्पिता पांडे से शादी कर ली थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!