Saturday , August 1 2026
Breaking News

Jalandhar में टास्क फोर्स की छापेमारी:भीख मांग रही बच्ची का रेस्क्यू किया, चिल्ड्रन होम भेजी, प्रोजेक्ट जीवनजोत के तहत कार्रवाई

जालंधर ,(PNL) : जालंधर के कपूरथला चौक पर जिला स्तरीय बाल भिक्षा निरोधक टास्क फोर्स ने छापेमारी कर भीख मांग रही एक बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। डिप्टी कमिश्नर के आदेशों और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रोजेक्ट जीवनजोत 2.0′ के तहत यह कार्रवाई की गई। बच्ची को फिलहाल चिल्ड्रन होम भेज दिया गया है, जहां उसकी शिक्षा और पुनर्वास का प्रबंध किया जाएगा। रेस्क्यू के बाद बच्ची को थाना डिवीजन नंबर-2 में ले जाया गया, जहां उसकी डीडीआर दर्ज करवाई गई। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति (CWC), जालंधर के समक्ष पेश किया गया। समिति के आदेशों पर बच्ची को सुरक्षित भविष्य और देखभाल के लिए चिल्ड्रन होम फॉर गर्ल्स में भेज दिया गया है।

जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य केवल बच्चों को बचाना नहीं, बल्कि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि रेस्क्यू की गई बच्ची की पढ़ाई और उचित पुनर्वास के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि वह एक बेहतर जीवन जी सके।इस सफल अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई के विभिन्न अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में लीगल कम प्रोबेशन अधिकारी संदीप कुमार, सोशल वर्कर तैनू बाला, काउंसलर सुनीता और डाटा एंट्री ऑपरेटर नवजोत कौर विशेष रूप से मौजूद रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!