Wednesday , November 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लुधियाना की सेंट्रल जेल में बड़ा हंगामा, कैदियों ने अफसर पीटे, जेल सुपरिटेंडेंट का सिर फोड़ा, प्रत्यक्षदर्शी बोला- 250 कैदियों ने किया हमला

लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर लुधियाना से आ रही है। ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार रात करीब 8 बजे कैदियों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। समझौता कराने गए अफसरों को कैदियों ने पीट दिया।

सूत्रों के मुताबिक, जेल के अंदर कैदियों के दो गुटों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हालात बिगड़ते देख जेल प्रशासन ने तुरंत सीनियर अधिकारियों को मौके पर बुलाया, ताकि स्थिति को शांत कराया जा सके और जेल में व्यवस्था बहाल की जा सके।

हालांकि, स्थिति को संभालने पहुंचे आला अधिकारियों पर भी कैदियों के एक समूह ने हमला कर दिया। इस घटना में जेल सुपरिटेंडेंट कुलवंत सिद्धू के सिर में गंभीर चोटें आई है और उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, कैदी आपस में लड़ रहे थे। इसी बीच शाम को करीब 7 बजे अधिकारी रूटीन चेकिंग के लिए अंदर गए। इसी दौरान कैदियों ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। हमले की बात सुनकर जेल सुपरिंटेंडेंट मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामला शांत करने की कोशिश की।

इतने में एक कैदी ने सुपरिंटेंडेंट के सिर पर ईंट मार दी। जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी है। मामला जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर तक भी पहुंच गया है। भुल्लर ने जेल अधिकारियों से स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। उधर, पुलिस के आला अधिकारी जेल में हैं।

घटना के तुरंत बाद सेंट्रल जेल के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेल परिसर के अंदर से करीब 20 मिनट तक सायरन की आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रात होते ही पुलिस और जेल प्रशासन के आला अधिकारियों की गाड़ियों का जेल के बाहर तांता लग गया। कई वरिष्ठ अधिकारी लगातार जेल के अंदर और बाहर आते-जाते देखे गए। इसके साथ ही एम्बुलेंस और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की भी सूचना है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक जेल प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी इस मामले पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन मौके पर मौजूद गाड़ियों की लगातार आवाजाही और आपातकालीन सायरन से यह स्पष्ट है कि सेंट्रल जेल के अंदर कोई बड़ी और गंभीर घटना हुई है, जिस पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!