Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब के पूर्व मंत्री को दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेजा, पासपोर्ट भी कर लिया जब्त, अमेरिका जा रहे थे, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : पंजाब के एक पूर्व मंत्री को अमेरिका जाने की इजाजत नहीं मिली है। उन्हें दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह छोटेपुर का पासपोर्ट भी फिलहाल जब्त कर लिया गया है। वे अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने लॉस एंजिलिस जा रहे थे। हालांकि, उन्होंने इस घटना को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि अब वे पासपोर्ट ऑफिस जाएंगे। साथ ही पूरी स्थिति को देखेंगे। जरूरत पड़ी तो आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने इस बात को बेहद दुखद बताया है।

छोटेपुर 28 और 29 अप्रैल की रात को कतर एयरवेज की उड़ान से लॉस एंजेलिस जाने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें हवाई अड्डे पर रोक लिया और उनसे पूछताछ की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद अनुभव था। टूरिस्ट वीज़ा होने के बावजूद उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी गई।

उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि जब सारे दस्तावेज पूरे थे, तो इमिग्रेशन विभाग ने किस आधार पर उन्हें रोका और पासपोर्ट जब्त कर लिया। अधिकारियों ने उनकी कोई भी बात सुनने से इनकार कर दिया। छोटेपुर ने बताया कि शादी का काफी सामान भी उनके पास थे। जिसे उन्होंने कूरियर करवाया है।

10-15 दिन में पासपोर्ट जालंधर पहुंचेगा

छोटेपुर के अनुसार, उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उनके खिलाफ कोई भी सिविल या आपराधिक मामला लंबित नहीं है। सुच्चा सिंह छोटेपुर ने मीडिया को बताया कि अधिकारियों ने उन्हें केवल इतना बताया कि उनके पासपोर्ट का दुरुपयोग किया गया है, जबकि उन्होंने अपना पासपोर्ट कभी किसी को नहीं दिया था, न ही उसे चुराया गया था। उन्हें बताया गया कि 10-15 दिन बाद उनका पासपोर्ट जालंधर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में पहुंच जाएगा और पूरा मामला पता चल जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!