Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय वनडे-टेस्ट टीम का ऐलान: वनडे टीम में रोहित-कोहली शामिल, ईशान की 3 साल बाद वापसी

न्यूज डेस्क, (PNL) : अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। वनडे टीम में ईशान किशन की 3 साल बाद वापसी हुई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम में शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को दोनों टीमों से आराम दिया गया है।

प्रिंस यादव समेत 4 खिलाड़ी पहली बार भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। प्रिंस को वनडे और मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे को टेस्ट टीम में जगह मिली है।

अफगानिस्तान की टीम जून में भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे खेले जाएंगे। टेस्ट मैच मुल्लांपुर और वनडे मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।

ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उपकप्तानी छीन ली गई है। वे पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उपकप्तान थे। नियमित कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में पंत ने कप्तानी भी की थी। लेकिन अब उनकी जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।

देवदत्त पडिक्कल की नंबर-3 पर वापसी हुई है। वे दो टेस्ट खेल चुके हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट 2024 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। साई सुदर्शन भी टीम में हैं।

ईशान की 3 साल बाद वनडे टीम में वापसी

विकेटकीपर बैटर ईशान किशन को 3 साल बाद वनडे टीम में मौका मिला है। उन्होंने आखिरी वनडे 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेला था। ईशान ने भारत के लिए 27 वनडे में 42.40 की औसत से 933 रन बनाए हैं। उनके नाम एक दोहरा शतक दर्ज है।

ईशान ने इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप में 9 मैचों में 317 रन बनाए थे। वे इस टूर्नामेंट में भारत के दूसरे टॉप स्कोरर थे।

भारतीय टेस्ट टीम में गुरनूर बरार, मानव सुथार और हर्ष दुबे को पहली बार शामिल किया गया है। तीनों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई।

पंजाब के तेज गेंदबाज बरार ने डॉमेस्टिक करियर में 18 फर्स्ट क्लास मुकाबले, 9 लिस्ट-ए और 9 टी-20 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 52, लिस्ट-ए में 12 और टी-20 में 10 विकेट हैं। गुरनूर IPL में 1 मैच पंजाब किंग्स के लिए 2023 में भी खेल चुके हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!