Thursday , August 20 2026
Breaking News

अपने ही घर पर गोलियां चलाने वाले शिवसेना नेता अश्वनी कुक्कू गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, (PNL) : पुलिस सुरक्षा लेने के लिए अपने ही घर पर गोलियां चलवाने वाले शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार कुकू को थाना सिटी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ पार्टी नेता अवनजीत बेदी भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

एसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि अश्विनी कुमार कुक्कू पुलिस को शिकायत कर बताया था कि वीरवार को अज्ञात लोगों ने उसके घर पर गोलियां चलाई हैं। उन्हें लंबे समय से जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।

मांगी जा रही एक करोड़ की फिरौती

पुलिस शिकायत में उन्होंने बताया था कि सुबह-सुबह उनके घर पर फायरिंग की गई। अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया। करीब आधा दर्जन राउंड घर के बाहर फायर किए गए। इस घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है। अश्विनी कुमार कुक्कू ने बताया था कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें एक करोड़ रुपए की फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं।

घर के बाहर दागी गईं तीन गोलियां

मौके पर डीएसपी पहुंचकर मामले की जांच शुरू की, इस दौरान पता चला कि अश्विनी कुमार कुक्कू ने पुलिस सुरक्षा लेने के लिए अपनी ही पार्टी के नेता अवनजीत बेदी के साथ मिलकर साजिश रची थी। योजना के तहत सुबह करीब 4:30 बजे घर के बाहर तीन गोलियां दागी गईं। डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद अश्विनी कुमार कुक्कू व अवनजीत बेदी को शुक्रवार की रात हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश आगे बढ़ाई जाएगी।

पेट्रोल बम फेंकने के मामले में चार गिरफ्तार

वहीं, इससे पहले शिवसेना (हिंद) के एक नेता के आवास पर पेट्रोल बम हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी। दो नवंबर को शिव सेना (हिंद) नेता हरकीरत सिंह खुराना के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया था। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।

लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा था कि घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनीष को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के विदेश स्थित कट्टर आतंकवादी हरजीत सिंह उर्फ ​​लाडी से निर्देश मिल रहे थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!