Wednesday , November 11 2026
Breaking News

Iran ने जहाजों पर बरसाईं गोलियां… फिर 100 डॉलर के पार हुआ कच्चा तेल

न्यूज डेस्क, (PNL) : होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए दो वाणिज्यिक जहाजों पर गोलियां बरसाईं और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है. इस भारी गोलीबारी और जहाजों के अपहरण की खबर आते ही वैश्विक कमोडिटी बाजार में खलबली मच गई. नतीजतन, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल (Crude Oil) एक झटके में 100 डॉलर प्रति बैरल के अहम स्तर को पार कर गया है.

समंदर में ‘रेड लाइन’

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जंग शुरू होने के बाद यह पहला ऐसा खौफनाक वाकया है जहां ईरानी बलों ने सीधे तौर पर कारोबारी जहाजों को रोकने के लिए भारी हथियारों का इस्तेमाल किया है. ईरानी सेना ने कुल तीन जहाजों को अपने रडार पर लिया था. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तसनीम’ के हवाले से बताया गया है कि IRGC ने खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था में किसी भी बाहरी दखल को अपनी ‘रेड लाइन’ घोषित कर दिया है.

हमले का शिकार हुए जहाजों में पनामा के झंडे वाला ‘MSC Francesca’ शामिल है, जिसे ईरानी सेना ने जब्त कर लिया है. हालांकि, मोंटेनेग्रो सरकार ने राहत की सांस लेते हुए स्पष्ट किया है कि इस जहाज पर मौजूद उनके चार क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं. वहीं, लाइबेरिया के झंडे वाले एक ग्रीक जहाज ‘Epaminondas’ पर रॉकेट दागे गए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. इस हमले में जहाज के कंट्रोल रूम को काफी भारी नुकसान पहुंचा है और फिलहाल यह भी ईरान के ही कब्जे में है. इसके अलावा तीसरे जहाज ‘Euphoria’ पर भी फायरिंग की गई, लेकिन वह गनीमत से बचकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सीमा में सुरक्षित दाखिल होने में कामयाब रहा.

ट्रंप की ‘आर्थिक घेराबंदी’ पर ईरान का पलटवार

इस पूरे समुद्री बवाल को भू-राजनीतिक नजरिए से समझना भी बेहद जरूरी है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा था कि ईरान को सैन्य बमबारी से कहीं ज्यादा खौफ ‘आर्थिक घेराबंदी’ से लगता है. कूटनीतिक विश्लेषकों की मानें तो होर्मुज की खाड़ी में ईरान का यह उग्र कदम अमेरिका की उसी रणनीति का सीधा और आक्रामक जवाब है. ईरान ने दुनिया को यह साफ संदेश दे दिया है कि अगर उसकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, तो वह भी दुनिया भर की ‘एनर्जी सप्लाई चेन’ को ठप कर देगा.

100 डॉलर के पार तेल

वर्तमान में एक ओर अमेरिका ने ईरान को हर तरफ से घेरने की कूटनीति अपना रखी है, तो दूसरी तरफ शांति या बातचीत के सभी रास्ते बंद नजर आ रहे हैं. जानकारों का मानना है कि जब तक इस पूरे इलाके में युद्धविराम (Ceasefire) को लेकर कोई ठोस समझौता नहीं हो जाता, तब तक वैश्विक व्यापार के अहम समुद्री रास्तों पर यह खतरनाक ‘लुका-छिपी’ और हिंसा जारी रहने की पूरी आशंका है. आम आदमी और बाजार के लिए इसका मतलब यही है कि जब तक समंदर में शांति नहीं होगी, तब तक कच्चे तेल की आग से महंगाई के झटके लगने का खतरा लगातार बना रहेगा.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!