Tuesday , September 29 2026
Breaking News

46 महीने बाद पटरी पर लौटेगी कांगड़ा घाटी नैरोगेज ट्रेन:2 जून से शुरू होने की संभावना; पठानकोट से हिमाचल का सफर होगा सुगम

पठानकोट  , (PNL) :  पंजाब एक बार फिर रेलमार्ग के रास्ते हिमाचल से जुड़ने जा रहा है। करीब 46 महीने से बंद पड़ी ऐतिहासिक कांगड़ा घाटी नैरोगेज रेल सेवा एक बार फिर पटरी पर लौटने जा रही है। रेलवे की हायर अथॉरिटी ने ट्रेन संचालन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और सूत्रों के मुताबिक 2 जून से ट्रेन चलाने को लेकर कभी भी आधिकारिक आदेश जारी किया जा सकता है। लंबे इंतजार के बाद यह खबर लाखों यात्रियों, दैनिक सफर करने वालों, कारोबारियों और पर्यटन उद्योग के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। हालांकि, इसमें निराशा इस बात की है कि ट्रेन एक बार फिर सिटी रेलवे स्टेशन से ही चलेगी।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को सेक्शन में मौजूद सभी तकनीकी और परिचालन संबंधी कमियां जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैक, सिग्नलिंग और स्टेशन व्यवस्था की समीक्षा लगातार की जा रही है ताकि ट्रेन संचालन शुरू होने के बाद किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल लाइन पर दौड़ती ट्रेन। (फाइल))

अगस्त 2023 से बंद है पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा

बता दें कि 20 अगस्त 2023 को भारी बारिश और तेज बहाव के कारण चक्की रेलवे पुल के दो पिलर पानी में बह गए थे। इसके बाद पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल सेवा पूरी तरह बंद हो गई थी। इस रेल ट्रैक के बंद होने से हिमाचल और पंजाब के हजारों लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई। दैनिक यात्रियों को महंगे किराए पर सफर करना पड़ा, जबकि पर्यटन कारोबार को भी बड़ा झटका लगा।

70 करोड़ रुपये की लागत से बना नया रेलवे पुल

रेलवे ने हादसे के बाद करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक तकनीक के साथ नया रेलवे पुल तैयार किया। फरवरी 2026 में ही रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा पुल का निरीक्षण कर उसे पूरी तरह सुरक्षित और फिट घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद ट्रेन सेवा शुरू न होने से लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही थी। अब रेलवे ने आखिरकार सेवा बहाल करने की दिशा में गंभीर कदम बढ़ा दिए हैं।

पठानकोट के कारोबार को भी मिलेगा सहारा

पठानकोट का लगभग 70 प्रतिशत कारोबार हिमाचल प्रदेश से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में नैरोगेज रेल सेवा शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। व्यापारियों को उम्मीद है कि ट्रेन चलने से बाजारों में रौनक लौटेगी और आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। करीब चार साल बाद नैरोगेज ट्रेन की वापसी सिर्फ रेल सेवा की बहाली नहीं, बल्कि लोगों की उम्मीदों, पर्यटन और कारोबार को दोबारा पटरी पर लाने की शुरुआत मानी जा रही है।

पहले चरण में सीमित ट्रेनें चलने के संकेत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सामान्य दिनों में इस सेक्शन पर रोजाना सात ट्रेनें पठानकोट से हिमाचल की ओर जाती हैं और इतनी ही वापस लौटती हैं। हालांकि पहले चरण में कितनी ट्रेनें चलाई जाएंगी, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। रेलवे संभवतः चरणबद्ध तरीके से सेवा शुरू करेगा।

4 साल तक यात्रियों पर पड़ी किराए की मार

नैरोगेज ट्रेन बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ी। ट्रेन और सड़क मार्ग के किराए में करीब छह गुना तक का अंतर होने के कारण लोग वर्षों से रेल यात्रा को प्राथमिकता देते थे। लेकिन सेवा बंद होने के बाद लोगों को मजबूरी में महंगी बसों और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा।

डलहौजी रोड नहीं, पठानकोट सिटी स्टेशन से चलेगी ट्रेन रेलवे सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में ट्रेन को डलहौजी रोड स्टेशन से चलाने पर विचार किया जा रहा था, लेकिन अब इस योजना को लगभग खत्म कर दिया गया है। रेलवे ने ट्रेन सेवा को पहले की तरह पठानकोट सिटी स्टेशन से ही संचालित करने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा।

फिर लौटेगा वादियों का सफर

कांगड़ा घाटी नैरोगेज रेल सेवा सिर्फ एक यातायात साधन नहीं, बल्कि हिमाचल की खूबसूरत वादियों का रोमांचक सफर मानी जाती है। हर साल देश-विदेश से हजारों पर्यटक पठानकोट पहुंचकर इस ट्रेन से हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हैं। ट्रेन सेवा बंद होने के कारण पर्यटकों को महंगे दामों पर टैक्सियां हायर करनी पड़ रही थीं। अब ट्रेन दोबारा शुरू होने से पर्यटन उद्योग को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!