Wednesday , October 21 2026
Breaking News

46 महीने बाद पटरी पर लौटेगी कांगड़ा घाटी नैरोगेज ट्रेन:2 जून से शुरू होने की संभावना; पठानकोट से हिमाचल का सफर होगा सुगम

पठानकोट  , (PNL) :  पंजाब एक बार फिर रेलमार्ग के रास्ते हिमाचल से जुड़ने जा रहा है। करीब 46 महीने से बंद पड़ी ऐतिहासिक कांगड़ा घाटी नैरोगेज रेल सेवा एक बार फिर पटरी पर लौटने जा रही है। रेलवे की हायर अथॉरिटी ने ट्रेन संचालन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और सूत्रों के मुताबिक 2 जून से ट्रेन चलाने को लेकर कभी भी आधिकारिक आदेश जारी किया जा सकता है। लंबे इंतजार के बाद यह खबर लाखों यात्रियों, दैनिक सफर करने वालों, कारोबारियों और पर्यटन उद्योग के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। हालांकि, इसमें निराशा इस बात की है कि ट्रेन एक बार फिर सिटी रेलवे स्टेशन से ही चलेगी।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को सेक्शन में मौजूद सभी तकनीकी और परिचालन संबंधी कमियां जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैक, सिग्नलिंग और स्टेशन व्यवस्था की समीक्षा लगातार की जा रही है ताकि ट्रेन संचालन शुरू होने के बाद किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल लाइन पर दौड़ती ट्रेन। (फाइल))

अगस्त 2023 से बंद है पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा

बता दें कि 20 अगस्त 2023 को भारी बारिश और तेज बहाव के कारण चक्की रेलवे पुल के दो पिलर पानी में बह गए थे। इसके बाद पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल सेवा पूरी तरह बंद हो गई थी। इस रेल ट्रैक के बंद होने से हिमाचल और पंजाब के हजारों लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई। दैनिक यात्रियों को महंगे किराए पर सफर करना पड़ा, जबकि पर्यटन कारोबार को भी बड़ा झटका लगा।

70 करोड़ रुपये की लागत से बना नया रेलवे पुल

रेलवे ने हादसे के बाद करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक तकनीक के साथ नया रेलवे पुल तैयार किया। फरवरी 2026 में ही रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा पुल का निरीक्षण कर उसे पूरी तरह सुरक्षित और फिट घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद ट्रेन सेवा शुरू न होने से लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही थी। अब रेलवे ने आखिरकार सेवा बहाल करने की दिशा में गंभीर कदम बढ़ा दिए हैं।

पठानकोट के कारोबार को भी मिलेगा सहारा

पठानकोट का लगभग 70 प्रतिशत कारोबार हिमाचल प्रदेश से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में नैरोगेज रेल सेवा शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। व्यापारियों को उम्मीद है कि ट्रेन चलने से बाजारों में रौनक लौटेगी और आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। करीब चार साल बाद नैरोगेज ट्रेन की वापसी सिर्फ रेल सेवा की बहाली नहीं, बल्कि लोगों की उम्मीदों, पर्यटन और कारोबार को दोबारा पटरी पर लाने की शुरुआत मानी जा रही है।

पहले चरण में सीमित ट्रेनें चलने के संकेत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सामान्य दिनों में इस सेक्शन पर रोजाना सात ट्रेनें पठानकोट से हिमाचल की ओर जाती हैं और इतनी ही वापस लौटती हैं। हालांकि पहले चरण में कितनी ट्रेनें चलाई जाएंगी, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। रेलवे संभवतः चरणबद्ध तरीके से सेवा शुरू करेगा।

4 साल तक यात्रियों पर पड़ी किराए की मार

नैरोगेज ट्रेन बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ी। ट्रेन और सड़क मार्ग के किराए में करीब छह गुना तक का अंतर होने के कारण लोग वर्षों से रेल यात्रा को प्राथमिकता देते थे। लेकिन सेवा बंद होने के बाद लोगों को मजबूरी में महंगी बसों और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा।

डलहौजी रोड नहीं, पठानकोट सिटी स्टेशन से चलेगी ट्रेन रेलवे सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में ट्रेन को डलहौजी रोड स्टेशन से चलाने पर विचार किया जा रहा था, लेकिन अब इस योजना को लगभग खत्म कर दिया गया है। रेलवे ने ट्रेन सेवा को पहले की तरह पठानकोट सिटी स्टेशन से ही संचालित करने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा।

फिर लौटेगा वादियों का सफर

कांगड़ा घाटी नैरोगेज रेल सेवा सिर्फ एक यातायात साधन नहीं, बल्कि हिमाचल की खूबसूरत वादियों का रोमांचक सफर मानी जाती है। हर साल देश-विदेश से हजारों पर्यटक पठानकोट पहुंचकर इस ट्रेन से हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हैं। ट्रेन सेवा बंद होने के कारण पर्यटकों को महंगे दामों पर टैक्सियां हायर करनी पड़ रही थीं। अब ट्रेन दोबारा शुरू होने से पर्यटन उद्योग को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!