Sunday , October 11 2026
Breaking News

अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे का कोटा फुल: पहले 3 दिन में 2 लाख शिवभक्तों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देश भर के शिवभक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हालात ये हैं कि पहले 3 दिनों में ही 2 लाख से अधिक शिव भक्त यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण तेजी से जारी है। श्रद्धालुओं में पहले जत्थे में जाकर भोले बाबा के दर्शन करने की होड़ मची है।

वहीं, प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं। स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा व्यवस्था, आवास और परिवहन सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

बताया जा रहा है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार शुरुआती दिनों में ही पंजीकरण की रफ्तार काफी तेज है, जिससे यात्रा के दौरान रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हर शहरों से पंजीकरण के लिए शिवभक्तों की कतारों की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

श्राइन बोर्ड के अनुसार, समूह पंजीकरण के बाद यात्रियों को निर्धारित केंद्रों पर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर रेडियो फ्रीक्वेंस आईडेंटीफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड प्राप्त करना होगा। बिना वैध आरएफआईडी कार्ड के डोमेल-बालटाल या चंदनवाड़ी के प्रवेश द्वार से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजो और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए समय रहते आवेदन करें ताकि यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पंजीकरण के लिए अहम जानकारी निर्दिष्ट बैंक शाखाओं के माध्यम से श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण की स्टेप बाइ स्टेप

प्रक्रिया पंजीकरण की शुरुआत: श्रद्धालुओं (यात्रियों) का पंजीकरण 15 अप्रैल 2026 से सभी निर्दिष्ट बैंक शाखाओं के माध्यम से शुरू होगा।

पहले आओ-पहले पाओ: यात्रा परमिट का पंजीकरण और वितरण ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।

निर्धारित कोटा: प्रत्येक बैंक शाखा को प्रतिदिन और प्रति मार्ग के लिए यात्रियों को पंजीकृत करने का एक निश्चित कोटा आवंटित किया गया है। बैंक शाखा यह सुनिश्चित करेगी कि पंजीकरण इस कोटे से अधिक न हो।

आयु और स्वास्थ्य सीमा: 13 वर्ष से कम या 70 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी यात्री और छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिला का पंजीकरण नहीं किया जाएगा, भले ही उनके पास अधिकृत डॉक्टर द्वारा जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र क्यों न हो।

eKYC सत्यापन: यात्रा 2026 के लिए अग्रिम पंजीकरण वास्तविक समय (रियल टाइम) के आधार पर आधार-आधारित बायोमेट्रिक eKYC प्रमाणीकरण के बाद किया जाएगा। यात्रा परमिट एनआईसी (NIC) पोर्टल के माध्यम से सिस्टम द्वारा जनरेट किया जाएगा।

तकनीकी खराबी का विकल्प: यदि आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वेबकैम-आधारित फोटो और मैनुअल डेटा एंट्री की सुविधा उपलब्ध होगी। यह सुविधा केवल आधार सत्यापन विफल होने पर ही मिलेगी। डेटा संग्रह: पंजीकरण के दौरान आवेदक का सही मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज किया जाएगा।

परमिट की पहचान: eKYC प्रमाणीकरण के बाद जारी किए गए यात्रा परमिट पर “eKYC” अंकित होगा। पंजीकरण की समय सीमा: बैंक यात्रा की तारीख से 07 दिन पहले उस दिन के लिए पंजीकरण बंद कर देंगे। उदाहरण के लिए, 3 जुलाई की यात्रा के लिए पंजीकरण 26 जून को बंद हो जाएगा।

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र : प्रत्येक यात्री को एक वैध अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC) जमा करना होगा। इसका प्रारूप और अधिकृत डॉक्टरों की सूची श्राइन बोर्ड (SASB) की वेबसाइट (https://jksasb.nic.in) पर उपलब्ध है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!