Thursday , July 30 2026
Breaking News

लुधियाना में बिना नंबर प्लेट बाइक पर आए दो तस्कर गिरफ्तार: जालंधर के रहने वाले आरोपी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के सिधवां बेट पुलिस ने जालंधर क्षेत्र के दो नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सिधवां बेट के गांवों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करते थे। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जालंधर के रायपुर गुग्गरा निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुख और गांव छोहले निवासी नवजीत सिंह उर्फ लभु के रूप में हुई है। थाना सिधवां बेट के एएसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी सिधवां बेट के सरकारी अस्पताल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी जालंधर क्षेत्र से आकर सिधवां बेट के गांवों में नशे की होम डिलीवरी करते हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए बिना नंबर प्लेट वाली बाइक का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उन्हें ट्रेस न किया जा सके।

सूचना के अनुसार, दोनों आरोपी नहर की पटरी के रास्ते राऊवाल जंडी की तरफ से सिधवां बेट नहर पुल की ओर आ रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंडी वाली साइड से नहर की पटरी पर नाका लगाकर बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आ रहे दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से हेरोइन बरामद की। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि आरोपियों के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!