Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब से दुखद खबर, Visa Refusal ने ली युवक की जान, गोली मारकर खुद को किया खत्म, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : विदेश जाने की चाह ने एक युवक की जान ले ली। पंजाब से ये दुखद खबर आ रही है। बरनाला के गांव सुखपुरा में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिलप्रीत सिंह (20) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने कनाडा का वीजा रिजेक्ट होने के कारण मौत को गले लगा लिया है। दिलप्रीत सिंह ने कनाडा जाने के लिए फाइल लगाई थी और उक्त युवक अपना वीजा रिजेक्ट होने से परेशान था, जिसके चलते आज युवक ने घर में रखी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि उक्त युवक की बहन कुछ समय पहले कनाडा गई थी और दिलप्रीत ने भी कनाडा जाने के लिए फाइल लगाई थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवक के पिता आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष हैं और दूध बेचने का काम करते हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!