Wednesday , September 9 2026
Breaking News

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से कथित तौर पर शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने के मामले को लेकर लोगों में भारी रोष है। घटना के विरोध में SC समुदाय की ओर से बुधवार को लुधियाना बंद की कॉल दी गई है। बंद सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक रहेगा।

घटना से नाराज सैकड़ों लोग जालंधर बाईपास चौक पर एकत्रित हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चौक को चारों तरफ से जाम कर दिया, जिसके चलते आसपास की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ जैसे संवेदनशील मामले में प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाई। गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी की और किसी भी वाहन को चौक से गुजरने नहीं दिया।

हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। डीसीपी आलम विजय सिंह, एसीपी नॉर्थ कि्कर सिंह भुल्लर और वरिष्ठ अधिकारी समीर वर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

समाज के नेता नरेंद्र आधिया ने ऐलान किया कि जब तक बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक जालंधर बाईपास चौक पर धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चौक को चारों तरफ से जाम रखा जाएगा और वाहनों को वहां से गुजरने नहीं दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!