Tuesday , August 11 2026
Breaking News

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने संभाला कार्यभार:बोले- नशा, अवैध शराब और अपराध को जड़ से खत्म करना ही मेरी पहली प्राथमिकता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने पदभार संभाल लिया है। चार्ज लेते ही उन्होंने साफ कर दिया कि शहर को नशा और अवैध शराब से मुक्त कराना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जनता की शिकायतों का समय पर निपटारा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद संभाली कमान

शनिवार को जालंधर के पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर पहुंचने पर सतिंदर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके तुरंत बाद वह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सभी उच्च अधिकारियों, थाना प्रभारियों और विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक की।

धनप्रीत कौर का हुआ तबादला

आपको बता दें कि पूर्व पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के तबादले के बाद सतिंदर सिंह को जालंधर की कमान सौंपी गई है। धनप्रीत कौर को महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (PPA), फिल्लौर में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

1990 से पंजाब पुलिस में दे रहे हैं सेवाएं

साल 1990 में बतौर पुलिस इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस ज्वाइन करने वाले सतिंदर सिंह के पास कानून-व्यवस्था का लंबा अनुभव है। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कहा कि वह जनता के साथ सीधा तालमेल बिठाकर अपराध को जड़ से खत्म करेंगे।

थानों में सुधरेगी पब्लिक डीलिंग

नए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस थानों में आने वाले आम लोगों की सुनवाई को और बेहतर किया जाएगा। लोगों की शिकायतों पर एक तय समय सीमा के भीतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी।

पुलिसकर्मियों की भलाई और व्यापारियों की सुरक्षा पर जोर

सीपी सतिंदर सिंह ने कहा कि दिन-रात ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों की भलाई के लिए भी नए कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने शहर के व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

जालंधर की जनता से सहयोग की अपील

सतिंदर सिंह ने कहा कि जालंधर शहर से उनका पुराना नाता है। शहर में चल रहे सभी क्राइम केसों को पुलिस गंभीरता से ट्रेस कर रही है और जल्द ही क्राइम ग्राफ को नीचे लाया जाएगा। उन्होंने जालंधर वासियों से अपील की है कि वे शहर को सुरक्षित बनाने में पुलिस का पूरा सहयोग करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश; बच्चों के साथ सो रही थी महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां …

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!