Wednesday , September 9 2026
Breaking News
Mass Image Compressor Compressed this image. https://sourceforge.net/projects/icompress/ with Quality:80

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर फिर से हुआ हादसा, आई जोरदार आवाज, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर फिर से हादसा हुआ है और जोरदार आवाज भी आई। दरअसल कालिया के घर के बाहर रविवार सुबह कार सीख रही एक युवती ने एक्सीडेंट कर दिया। हादसे में अखबार बांटने वाला एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवती ने कार बैक करते हुए ये हादसा कर दिया।

घटना में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की निजी गाड़ी और उनका घर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने उक्त मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल हुए युवक का इलाज सिविल अस्पताल जालंधर से करवाया गया है।

वहीं, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। साथ ही हादसा ग्रस्त गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार गाड़ी सीख रही युवती की एक बड़ी गलती के कारण हादसा हुआ है। घायल के बयान लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के मुताबिक जो गाड़ी उनकी क्षतिग्रस्त हुई है, वह उन्होंने कुछ माह पहले ही ली थी, क्योंकि पिछली गाड़ी उनकी ग्रेनेड हमले में क्षतिग्रस्त हो गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!