Wednesday , September 9 2026
Breaking News

दुखद खबर : होशियारपुर में बस पलटने से 8 यात्रियों की मौत, मरने वालों में एक बच्चा भी, ये थी हादसे की वजह

होशियारपुर, (PNL) : पंजाब के होशियारपुर में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दसूहा में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और 32 से ज्यादा यात्री घायल हैं। हादसा दसूहा हाजीपुर रोड पर सगरा बस अड्डे के पास हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही लोग, पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। बस को क्रेन की मदद से सीधा करके उसके नीचे दबे लेागों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 8 घायलों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

मृतकों में मां-बेटी और बच्चा शामिल

दसूहा DSP कुलविंदर सिंह ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि बस में 39 यात्री सवार थे। मृतकों में मां-बेटी शामिल हैं, जिनके नाम रज्जू बाला बेटी अशरफ अली और मीना पत्नी अशरफ अली निवासी बुड्ढा मल है। दसूहा सिविल अस्पताल के मौजूदा SMO डॉक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। हादसे में जिनकी जान गई है, उनमें से कुछ की मौके पर ही मौत हो गई थी और कुछ ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है, जिस कारण सामने आई कार को बचाने के चक्कर में बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!