Friday , August 21 2026
Breaking News

जालंधर के इस वार्ड की बदहाल सफाई व्यवस्था पर नितिन कोहली और मेयर वनीत धीर की सख़्त संयुक्त कार्रवाई, अधिकारियों से 24 घंटे में रिपोर्ट तलब

जालंधर, (PNL) : जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली और जालंधर शहर के मेयर वनीत धीर ने वार्ड नंबर 10 में सफाई व्यवस्था की लापरवाही पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए बड़ा एक्शन लिया है। दोनों ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए।

वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़े के ढेर, गंदगी, टूटी नालियों और कूड़ा रखने व्यवस्था में कमियों के सामने आने पर नितिन कोहली और मेयर वनीत धीर ने ग्राउंड इंस्पेक्शन रिपोर्ट, डेली सफाई रूट प्लान और तैनात सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध कराने को कहा।

नितिन कोहली ने कहा कि लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की बुनियादी जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर सख़्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सफाई निरीक्षक और इंचार्ज जमीनी निगरानी बढ़ाएं और दैनिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें।

दोनों ने कहा कि जालंधर सेंट्रल को मॉडल हलका बनाने का अभियान वार्ड 10 से और अधिक सख्ती से शुरू हो रहा है, और स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह, चेयरमैन पंजाब सफाई कर्मचारी यूनियन चंदन ग्रेवाल, पार्षद विक्की तुलसी, गुरजीत सिंह लड्डी नंगल शामा, आत्मा राम, बलविंदर कुमार, अमनदीप कुमार और राजीव कुमार उपस्थित रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!