Wednesday , July 29 2026
Breaking News

ऑस्ट्रेलिया की हॉकी विक्टोरिया टीम का प्रतिनिधिमंडल जालंधर पहुंचा, एनआरआई सभा के कार्यालय में नितिन कोहली, CP धनप्रीत कौर और परविंदर कौर बंगा ने स्वागत किया

जालंधर, (PNL) : ऑस्ट्रेलिया की हॉकी विक्टोरिया टीम का प्रतिनिधिमंडल आज जालंधर स्थित एनआरआई सभा कार्यालय पहुंचे। वहां पहुचने पर जालंधर से सैंट्रल हलका इंचार्ज और हॉकी पंजाब के प्रधान और हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली, जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और एनआरआई सभा की प्रधान परविंदर कौर बंगा ने हॉकी विक्टोरिया प्रतिनिधिमंडल का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत स्वागत किया।

हॉकी विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया) के सीईओ एंड्रयू जॉन स्किलर्न, प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रैड वेंडरवर्ट, अवतार सिंह, हॉकी पंजाब के प्रधान और हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली, सुरजीत हॉकी से इकबाल सिंह संधू, लेख राज नैयर, सुरिंदर सिंह भापा ने हॉकी लीग शुरू करने के विचार पर चर्चा की। यह लीग शुरू करने का उद्देश्य हाकी के प्रति लोगप्रियता को बढ़ाना है।

इस लीग से न केवल दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे, बल्कि पंजाब के जूनियर हॉकी खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का मौका भी मिलेगा। इससे खिलाड़ी पंजाब से ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया से पंजाब हॉकी खेलने जा सकेंगे। यह खेल जगत में एक मील का पत्थर साबित होगा। हॉकी विक्टोरिया और हॉकी पंजाब एसोसिएशन ने इस बैठक के लिए परविंदर कौर बंगा जी का धन्यवाद किया और कहा कि इस पहल से खिलाड़ियों को एक नया रूप मिलेगा।

इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि पंजाब हमेशा से हॉकी चैंपियनों की धरती रहा है और अब अंतरराष्ट्रीय सहयोग से युवा खिलाड़ियों को विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब एक बार फिर भारतीय हॉकी की ताक़त बनकर उभरेगा।

इस मौके पर हॉकी पंजाब के प्रधान और हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली श्री ब्रैड वेंडरवर्ट परियोजना प्रबंधक, हॉकी विक्टोरिया श्री एंड्रयू जॉन स्किलर्न, सीईओ, हॉकी विक्टोरिया एस अवतार सिंह हॉकी विक्टोरिया, सामुदायिक संपर्क, मैडम धनप्रीत कौर पुलिस कमिश्नर, जालंधर, श्री इकबाल सिंह संधू, सुरजीत हॉकी जालंधर, लेख राज नैय्यर, सुरिंदर सिंह भापा, हरिंदर सिंह, नितिन महाजन अल्फा हॉकी उपस्थित रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!