Friday , October 16 2026
Breaking News

झोटा मर्डर केस के बाद एक्शन मोड में सरकार! पंजाब में अगले एक हफ्ते में होगा बड़ा बदलाव, CM मान करेंगे ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में नशे के मुद्दे पर बढ़ते सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर पहुंचेंगे। यहां वह लोगों को नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री फिल्लौर स्थित पुलिस अकादमी में नशे के मुद्दे पर अहम रिव्यू मीटिंग करेंगे।

इस बैठक में पंजाब के सभी जिलों के SSP, DSP और DC को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि बैठक में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

झोटा मर्डर केस के बाद सरकार पर बढ़ा दबाव

मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में नशे का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। विपक्षी दल लगातार आम आदमी पार्टी सरकार को घेर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान का खुद मोर्चा संभालना काफी अहम माना जा रहा है।

एक हफ्ते में दिखेगा बड़ा बदलाव?

मुख्यमंत्री की बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने भी एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले एक हफ्ते में पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

पन्नू के बयान के बाद इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ कोई बड़ा और सख्त फैसला ले सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से किसी नए फैसले की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

विपक्ष ने सरकार को घेरा

कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल और वारिस पंजाब दे से जुड़े नेता लगातार नशे के मुद्दे पर सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि वर्ष 2025 में शुरू की गई ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम का जमीन पर अपेक्षित असर दिखाई नहीं दे रहा है।

विपक्षी दलों का कहना है कि पंजाब में नशे की समस्या पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए और जवाबदेही तय करनी चाहिए।

अब CM मान की बैठक पर टिकी निगाहें

नशे के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद कमान संभाली है। जालंधर में जागरूकता संदेश देने के बाद फिल्लौर में होने वाली हाईलेवल मीटिंग पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

अब देखना होगा कि इस बैठक के बाद पंजाब सरकार नशे के खिलाफ क्या नई रणनीति अपनाती है और क्या आने वाले दिनों में जमीन पर कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर पहुंचे CM मान-कुछ देर में करेंगे संबोधित:फिल्लौर में SSPs, DC से भी मिलेंगे, नशा रोकने पर प्लानिंग

जालंधर , (PNL) : पंजाब के CM भगवंत मान आज जालंधर में हैं। कुछ ही …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!