Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाबी सिख की अमेरिका में सिटिजनशिप रद्द:टैक्सी में महिला को किडनैप किया, सोती हुई के कपड़े उतारे; चाकू दिखा रेप किया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर की रेप केस में नागरिकता रद्द की गई है। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने 31 अगस्त को कानूनी कार्रवाई की। टैक्सी ड्राइवर गुरमीत सिंह (55) को 20 साल की सजा भी सुनाई गई है। पूर्वी न्यूयॉर्क के अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज निकोलस गरौफिस ने गुरमीत सिंह की नागरिकता रद्द करने और उसके नागरिकता प्रमाण पत्र व पासपोर्ट को 16 सितंबर तक जमा करने का आदेश सुनाया है।

गुरमीत सिंह को 2011 में महिला यात्री के साथ चाकू की नोक पर अपहरण के बाद रेप करने के जुर्म में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। अभी गुरमीत सिंह न्यूयॉर्क की शावांगंक करेक्शनल फैसिलिटी जेल में सजा काट रहा है।

अमेरिकी न्याय विभाग की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा कि अमेरिकी नागरिकता अपराधियों के लिए कोई ढाल या सुरक्षा कवच नहीं है। गुरमीत सिंह ने नागरिकता की प्रक्रिया के दौरान महिला के साथ रेप और किडनैपिंग के अपराधों को छिपाया था। धोखाधड़ी से हासिल की गई नागरिकता किसी भी अपराधी को न्याय से नहीं बचा सकती।

अमेरिकी पुलिस ने बताई अपराध की पूरी कहानी…

  • टैक्सी में सो रही महिला यात्री को बंधक बनाकर रेप किया- अमेरिकी पुलिस ने दर्ज किए गए केस में बताया कि यह वारदात मई 2011 की है। उस समय गुरमीत सिंह न्यूयॉर्क में पीली टैक्सी चलाता था। 6 मई 2011 की रात को 26 वर्षीय एक महिला यात्री ने उसकी टैक्सी ली। सफर के दौरान महिला को नींद आ गई। वह कार की पिछली सीट पर सो गई। महिला को सोता देखकर गुरमीत सिंह की नीयत बिगड़ गई। वह कार को तय रूट की बजाय एक सुनसान सड़क पर ले गया।

  • महिला की आंख खुली तो गले पर रखा चाकू- जब पीड़ित महिला की आंख खुली तो उसने पाया कि गुरमीत सिंह उसकी छाती पर चढ़ा हुआ था और गर्दन पर चाकू लगा रखा था। गुरमीत ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने जिंदा रहना है तो चिल्लाने या विरोध करने की गलती न करे। इसके बाद आरोपी ने महिला के हाथ-पैर बांध दिए, उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। आरोपी ने महिला के कपड़े उतारकर चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया।

  • आरोपी से छूटकर पुलिस के पास पहुंची महिला- किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़ित महिला आरोपी की टैक्सी से भागने में सफल रही। तड़के उसने सड़क पर एक राहगीर से मदद मांगी, जिसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल और रेप किट टेस्ट किया गया। डीएनए जांच में पीड़िता के शरीर से मिले सबूतों का मिलान गुरमीत सिंह के डीएनए से पूरी तरह हो गया। इसके बाद जनवरी 2012 में न्यूयॉर्क पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • 1992 में पंजाब से अमेरिका गया, अवैध रूप से रहा- पुलिस ने बताया कि गुरमीत सिंह का अमेरिका आने का इतिहास भी नियमों के उल्लंघन से भरा रहा है। वह फरवरी 1992 में 6 महीने के विजिटर वीजा पर अमेरिका आया था। वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी वह कई सालों तक अमेरिका में अवैध रूप से बिना किसी कागजात के रहता रहा। इसके बाद जून 2000 में पारिवारिक वीजा याचिका के माध्यम से उसने अमेरिका की परमानेंट रेजीडेंसी (ग्रीन कार्ड) हासिल की।

रेप करने के बाद नागरिकता के लिए कर दिया अप्लाई

मई 2011 में रेप की घटना को अंजाम देने के कुछ ही हफ्तों बाद गुरमीत सिंह ने अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन दाखिल किया। नागरिकता फॉर्म भरते समय और इमिग्रेशन अधिकारियों के सामने इंटरव्यू के दौरान उसने हलफनामा देकर यह दावा किया कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसके इस बड़े झूठ के आधार पर अमेरिकी सरकार ने उसे 19 अक्टूबर 2011 को देश का नागरिक घोषित कर दिया।

15 साल बाद छिनी नागरिकता

नागरिकता मिलने के कुछ ही महीनों बाद, जनवरी 2012 में डीएनए रिपोर्ट के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई। न्यूयॉर्क स्टेट कोर्ट में मुकदमा चला। वर्ष 2014 में अदालत ने गुरमीत सिंह को फर्स्ट-डिग्री रेप और सेकंड-डिग्री किडनैपिंग का दोषी मानते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई।

न्याय विभाग के इमिग्रेशन लिटिगेशन ऑफिस (OIL) और पूर्वी न्यूयॉर्क के यूएस अटॉर्नी कार्यालय ने जब इस मामले की समीक्षा की तो पाया कि गुरमीत सिंह ने अपने नागरिकता आवेदन में अपने अपराध को छुपाकर अमेरिकी कानून से धोखाधड़ी की थी।

फरवरी 2026 में न्याय विभाग ने उसकी नागरिकता समाप्त करने के लिए अदालत में याचिका दायर की। नागरिकता छीनने के बाद और 20 साल की अपनी जेल की सजा पूरी करने के बाद गुरमीत सिंह को भारत डिपोर्ट किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!