Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981 लंदन में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की जगुआर कार तोड़ी, चोर महंगे बैग-ब्रीफकेस ले गए, सिर पर हाथ रखकर क्या बोली, पढ़ें - punjabnewslive
लंदन, (PNL) : लंदन में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की जगुआर कार में तोड़फोड़ की गई। कार का पिछला शीशा तोड़कर चोर महंगे बैग और अटैची चोरी कर ले गए। सिंगर इन दिनों लंदन में किसी काम से पहुंची हैं। शुक्रवार सुबह ये वारदात सामने आई। सिंगर ने खुद इस सारे मामले की जानकारी साझा की है।
सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाड़ी के पास खड़े होकर कहा कि मैं इस वक्त लंदन में हूं और ये मेरी कार की स्थिति है। लंदन में शरारती तत्वों ने मेरे बैग चोरी कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत के पैसों से खरीदें गए दो लुई वुइटन के बेशकीमती बैग, एक अटैची और एक लुई वुइटन का हैंडबैग चोरी हो चुका है। दोनों बैग मेरे फेवरेट थे। मेरी गाड़ी के साथ उन्होंने क्या किया ये। सिर पर हाथ रखकर कहा- एवरीथिंग इस गॉन (सब कुछ चला गया)।