Saturday , August 1 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में Gym के बाहर मालिक को मारी गोलियां, बाद में आरोपियों ने एक होटल पर भी की फायरिंग, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। मोहाली के फेज-2 में गुरुवार सुबह करीब 4:50 बजे K V MUSCLEMANIA जिम के मालिक विक्की पर बाइक सवार बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। इसमें विक्की को 4 गोलियां लगी। चारों गोलियां टांगों पर लगी हैं।

जिम ट्रेनर उसे बाइक पर इंडस अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिवार ने रंजिश में हमले का आरोप लगाया है। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज और बाइक पर हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चंडीगढ़ के कजहेड़ी के एक होटल में भी फायरिंग की है। विक्की जिम के बाहर अपनी बलेनो कार में लेटा हुआ था, तभी बाइक पर आए बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। जिम मालिक की टांगों में गोलियां लगी हैं।

विक्की 7 साल से मोहाली के फेज-2 में जिम चला रहा है। परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 बेटे हैं। एक बेटा 4 साल तो दूसरा एक साल का है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नितिन कोहली की मुहिम को मिला विस्तार, अब रमनीक रंधावा भी विद्यार्थियों तक पहुंचाएंगे कॉपियां

जालंधर, (PNL) : शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए कॉपी वितरण …

कनाडा में आंधी-बारिश में सड़कों पर 500 पंजाबी छात्र:बोले- लाखों का कोर्स किया, अब वर्क परमिट से इनकार

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) के आवेदन खारिज होने के …

एक और पेपर लीक! ओडिशा में परीक्षा शुरू होते ही वॉट्सऐप पर आ गई पीजी एग्जाम की फोटो

न्यूज डेस्क, (PNL) : NEET पेपर लीक के बाद शुरू हुआ घमासान अभी ठीक से …

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!