Wednesday , August 19 2026
Breaking News

Jalandhar में PSPCL के 2 कर्मचारी गिरफ्तार, मामला जान रह जाएंगे हैरान

जालंधर , (PNL): भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस एक्शन जारी है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए भोगपुर में जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। उक्त इंजीनियर पी.एस.पी.सी.एल. भोगपुर में तैनात बताए जा रहे हैं जिसकी पहचान जूनियर इंजीनियर मनजीत सिंह और लाइनमैन हरजीत सिंह के रूप में हुई है।

जालंधर रेंज विजीलेंस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा। यह उक्त कार्रवाई मकसूदां के सुदर्शन पार्क एरिया के रहने वाले सुमीत वधवा द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता सुमीत ने बताया कि  दोनों आरोपियों ने उसके घर में पुराना मीटर हटाने और नया मीटर लगाने के बदले में रिश्वत की मांग की। वहीं जांच दौरान सामने आया कि लाइनमैन यू.पी.आई. पेमेंट के जरिए 5000 रुपए पहले ही ले चुका था और बाकी 5000 रुपए की मांग कर रहा था।

वही विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि जब उनके पास शिकायत पहुंची तो उन्हें जाल बिछाकर सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि आरोपी पहली किस्त ले चुके थे और दूसरी किस्त लेने आए तो वह बिछाए जाल में फंस गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!