तीनों श्रद्धालुओं की पहचान जालंधर निवासी बिक्कर सिंह और अमृतसर निवासी बिक्रमजीत सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बिक्रमजीत और हरप्रीत भाई हैं। इससे पहले कपूरथला निवासी सरबजीत कौर लापता हो गई थीं। वह 4 नवंबर, 2025 को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर एक समूह के साथ पाकिस्तान गई थीं। बाद में पता चला कि उनकी शादी नासिर हुसैन से हुई थी।