Friday , September 11 2026
Breaking News

लुधियाना में 3 साल की बच्ची पर कुत्ते का हमला: सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें, 35 टांके लगे; घर के बाहर खेलते समय हादसा

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के गोविंदगढ़ जोगियन इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब मासूमों का घर के बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में गली में खेल रही 3 साल की मासूम चांदनी पर आवारा कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया।

कुत्ते ने बच्ची के सिर और चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। लहूलुहान हालत में बच्ची को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उसे 35 के करीब टांके आए हैं।पीड़ित बच्ची के पिता चंदन ने बताया कि वह काम पर गए हुए थे तभी उनकी पत्नी का रोते हुए फोन आया कि छोटी बेटी चांदनी को कुत्तों ने बुरी तरह काट लिया है। चंदन के मुताबिक बच्चे घर के बाहर गली में खेल रहे थे तभी अचानक कुत्ते ने चांदनी पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया और सिर व मुंह को नोचना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचे बच्ची लहूलुहान हो चुकी थी।

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत बेहद नाजुक थी। कुत्तों ने इतनी बेरहमी से हमला किया था कि शरीर के कई हिस्सों से मांस लटक रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि घाव इतने गहरे थे कि टांके लगाना मुश्किल नहीं था लेकिन परिवार की जिद और बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए करीब 35 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है लेकिन वह अभी भी सदमे में है।

पीड़ित परिवार और इलाके के लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी रोष है। चंदन ने प्रशासन से अपील की है कि इलाके के आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ा जाए। खूंखार हो चुके इन कुत्तों को शहर के नए बने शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाए। प्रशासन जाग जाए ताकि कल को कोई और मासूम इन आदमखोर कुत्तों का शिकार न बने।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!