Tuesday , August 18 2026
Breaking News

अमृतसर की मशहूर मार्किट में मची भगदड़, इधर-उधर भागे लोग, पढ़ें

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। गुरु नगरी के कोर्ट रोड पर एक मशहूर प्लाईवुड बाजार में आज सुबह करीब 5 बजे आग लग गई। यह दुकान तीन मंजिला थी और आग लगने के कारण दुकान ने बाकी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह प्लाइवुड मार्केट थी, यहां लकड़ी का सारा काम होता था, जिसके चलते आग ने भयानक रूप ले लिया और पूरी मार्केट को राख कर दिया।

PunjabKesari

मौके पर खड़े लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद  आग पर काबू पाया गया।  उन्होंने बताया कि गुरदासपुर, बटाला और अमृतसर की करीब 50 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिनसे आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग से हुए नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है, यह तो दुकानों के मालिक ही बता सकते हैं।

PunjabKesari

इस मौके पर दुकान के मालिक ने कहा कि हमें सुबह पता चला कि हमारी मार्केट में आग लग गई है। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी, लेकिन हमारा सारा सामान जलकर राख हो गया। अब आग बुझने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बिग ब्रेकिंग : जालंधर में 72 लाख की लूट, लोहा कारोबारी को बनाया निशाना, कार के शीशे भी तोड़ डाले, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सूर्या एंकलेव इलाके में लूट …

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मिलकर दी बधाई, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद …

हिम्मत है तो मेरा सामना कर…LIVE कॉन्सर्ट में फैन की हरकत पर भड़क गए Karan Aujla

न्यूज डेस्क, (PNL) : मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपने P-Pop …

जालंधर में अस्पताल के बाहर कार में तोड़फोड़:कुछ नहीं मिला, गुस्से में खिड़कियों के शीशे ईंट से तोड़े; पिता को देखने पहुंचा था युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित सागर अस्पताल के बाहर तोड़फोड़ और चोरी …

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!