Sunday , September 6 2026
Breaking News

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: इस जिले में बारिश को लेकर यलो अलर्ट, आगे कैसा रहेगा मौसम?

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में मानसून कमजोर पड़ रहा है। रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जो मुख्य रूप से छिटपुट रहेगी। हालांकि पठानकोट में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी है। यहां कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर और मोहाली में भी कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश के आसार हैं। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बठिंडा समेत अन्य जिलों में छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना स्थानीय स्तर पर बनी हुई है।

वहीं, ट्राईसिटी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक वाली बौछारें कुछ जगहों पर हो सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम 23°C के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह का तापमान चंडीगढ़ में 25°C के करीब दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में पंजाब में हल्की-मध्यम बारिश कुछ जगहों पर हुई। रूपनगर जिले के कुछ क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अधिक बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दायरा लगातार सिकुड़ता जाएगा। 7 सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना। हालांकि इसको लेकर कोई अलर्ट नहीं है। 8-9 सितंबर को बारिश और सीमित हो जाएगी। उत्तरी-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना, जबकि अधिकांश पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद मानसून और कमजोर होने तथा ज्यादातर जगहों पर साफ/शुष्क मौसम की संभावना है। ऐसे में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बिग ब्रेकिंग : चन्नी विवाद के बीच कांग्रेस ने भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस के प्रभारी पद से हटाया, इसे दी जिम्मेदारी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान और चन्नी विवाद के बीच …

लुधियाना में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:पति ने कहा था- एक भी पैसा खर्चा नहीं दूंगा; कोर्ट में चल रहा था केस

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या …

शिक्षक दिवस पर CM बोले- मैं अध्यापक का बेटा हूं:गुरु बहुत सुंदर लोग हैं, मोहाली में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम शुरू

मोहाली , (PNL) : शिक्षक दिवस के मौके पर पंजाब सरकार की ओर से आज मोहाली …

चंडीगढ़ में फ्री पेट्रोल के चक्कर में नकली कूपन छापे:पंप पर अब ₹2500, ₹1000, ₹500 के नहीं चलेंगे; कारोबारी ने लंगर में बांटे थे

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने के ऐलान के बाद बांटे जा …

पंजाब कर्मचारियों को तोहफा! 60% मिलेगा DA, मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ऐलान

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच जारी पेंडिंग महंगाई भत्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!