Thursday , March 5 2026
Breaking News

जालंधर में कुएं के अंदर से मिली 15 साल की लड़की की लाश, पति पर ही कत्ल का आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। रामामंडी के ढिलवां में एक कुएं से 15 साल की लड़की का शव बरामद किया गया है। युवती की शादी हो चुकी थी और वह मूल रूप से वेस्ट बंगाल की रहने वाली थी। जालंधर में वह पिछले काफी समय से रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में हत्या के एंगल पर जांच कर रही है।

आसपास के लोगों के मुताबिक विवाहिता का मर्डर कर कुएं में फेंका गया है। मौके पर पहुंचे गुरप्रीत कुमार ने बताया कि मेरे पड़ोस में उक्त लड़की रहती थी। उसी के पति ने इसकी हत्या कर कुएं फेंका है। लड़की की शादी करीब डेढ़ माह पहले ही हुई थी।

गुरप्रीत ने कहा- लड़की हमारे हाथों में पली बढ़ी है। अगर पुलिस द्वारा जल्द से जल्द कातिल नहीं पकड़ा गया तो हम रोड जाम कर प्रदर्शन करेंगे। गुरप्रीत कुमार ने आगे कहा- शव को चटाई में लटे कर कुएं में फेंका गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

गुरप्रीत कुमार ने बताया कि उन्हें शनिवार देर रात सूचना मिली की लापता हुई लड़की का शव बडिंग क्षेत्र में गढ़गज गेट के समीप श्मशानघाट के से सामने जाती सड़क पर स्थित खेतों में बने एक सूखे कुएं से बरामद हुआ है। जिसके बाद वह तुरंत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ईरान समर्थक प्रदर्शन के बाद कश्मीर में सख्ती: पुलिस बोली- भीड़ इकट्ठा करने की इजाजत नहीं

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!