Tuesday , July 21 2026
Breaking News

लुधियाना से बड़ी खबर : फाइनेंसर के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला को लगी 6 गोलियां, पति की हालत गंभीर

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना के गियासपुरा की प्रीतम कॉलोनी में महज 20 हजार रुपए के लेनदेन के विवाद में देर रात घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस जानलेवा हमले में एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला सरबजीत कौर ने आपबीती सुनाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला को 6 गोलियां लगी है।

अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहीं सरबजीत कौर (43 वर्ष) ने बताया कि उनका परिवार फाइनेंस का काम करता है। करीब 7-8 महीने पहले उन्होंने अपने बेटे के एक सागर नाम के युवक को 20 हजार रुपए ब्याज पर दिए थे। काफी समय से सागर पैसे नहीं लौटा रहा था और न ही ब्याज दे रहा था।

कल रात करीब 12 बजे बेटे ने सागर को फोन कर पैसों की मांग की, जिस पर सागर उनके घर के बाहर आ गया। घर के बाहर ही दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। सागर गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी कि तू आजा, बताता हूँ।इसी बीच सागर ने अपने एक अन्य साथी मनी को वहां बुला लिया।

सरबजीत कौर के मुताबिक मनी के आते ही विवाद और बढ़ गया। बिना कोई बातचीत किए मनी और सागर ने अचानक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। यह हमला इतना अचानक था कि परिवार को संभलने का मौका ही नहीं मिला। दोनों ने काफी करीब से गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

फायरिंग में परिवार के 4 लोग घायल हुए हैं। सरबजीत कौर के दोनों पैरों में कुल 6 गोलियां लगी हैं। पति की हालत नाजुक बनी हुई है। पेट के निचले हिस्से में गोली लगने से उनकी आंतें और ब्लैडर बुरी तरह डैमेज हो गए हैं।

उनका ऑपरेशन किया गया है और फिलहाल वे मेडिकल उपकरणों के सहारे हैं। डॉक्टर अभी उनकी स्थिति पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। देवरको एक गोली पैर में लगी है और सिर में भी चोटें आई है। एक गोली बेटे के पैर को छूते हुए निकल गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!