Friday , October 2 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस ने दुबई से संचालित पाकिस्तान आधारित हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया, तीन पिस्तौल समेत एक व्यक्ति काबू

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता में, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने हथियारों की तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर दुबई स्थित भगोड़ा तस्कर मनजोत सिंह उर्फ मन्नू द्वारा संचालित और पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ काका के रूप में हुई है, जो तरनतारन के गांव हवेलियां का निवासी है और इस समय अमृतसर ग्रामीण के गांव सैदपुर में रह रहा है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से तीन अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं, जिनमें 9 एमएम की दो गलोक और एक .30 बोर चीनी पिस्तौल शामिल है। इसके अलावा, चार जिंदा कारतूस और उसका ग्रे रंग का होंडा एक्टिवा स्कूटर (पीबी 02ईएफ 2599) भी जब्त कर लिया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस को यह विश्वसनीय सूचना मिली थी कि दुबई में स्थित भारतीय मूल का व्यक्ति मनजोत सिंह उर्फ मन्नू अपने भारत स्थित साथियों की मदद से पाकिस्तान के रास्ते हथियारों की तस्करी का रैकेट चला रहा है। सीआई अमृतसर की टीम ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी गुरप्रीत सिंह को गांव राम तीर्थ से गांव खुरमणियां, अमृतसर जाने वाली लिंक रोड पर विशेष नाका लगाकर उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह हथियारों की खेप पहुंचाने जा रहा था।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मनजोत सिंह इस नेटवर्क का मुख्य सरगना है, जो पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क करने के लिए एन्क्रिप्टेड एप्स का उपयोग कर रहा था। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से फेंकी गई हथियारों की खेप को प्राप्त कर मनजोत के निर्देश पर पंजाब के विभिन्न शहरों में गैंगस्टरों को सप्लाई करता था।

उल्लेखनीय है कि आरोपी मनजोत 2022 में तरनतारन के थाना सराय अमानत खां में दर्ज एनडीपीएस मामले में पंजाब पुलिस को वांछित है। इसके अलावा, गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह भी थाना सराय अमानत खां में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज आपराधिक मामले का सामना कर रहा है।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने उसके एक साथी की भी पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 25(1)(ए) तथा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) एक्ट की धारा 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 1, दिनांक 08.01.2025 दर्ज की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!