Tuesday , September 8 2026
Breaking News

डिफेंडर खराब होने के दावे पर घिरे पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की वजह से उनकी करीब 1.55 करोड़ रुपये की डिफेंडर कार खराब हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे लेकर यह वीडियो बनाया और प्रोपेगेंडा फैलाया।

‘कार मई में खराब हुई थी, जांच में फ्यूल पंप की खराबी मिली’

इन आरोपों के बाद रेशम अनमोल ने एक और वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी तरह का प्रोपेगेंडा नहीं किया है। रेशम के मुताबिक उनकी डिफेंडर कार मई महीने में खराब हुई थी, जिसके बाद वह उसे सर्विस सेंटर लेकर गए। जांच में पता चला कि कार के फ्यूल पंप में खराबी थी।

‘शुद्ध पेट्रोल नहीं मिला, इसलिए उठाया मुद्दा’

रेशम अनमोल ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने कई पेट्रोल पंपों पर जाकर बिना एथेनॉल वाला शुद्ध पेट्रोल तलाशने की कोशिश की, लेकिन उन्हें ऐसा पेट्रोल कहीं नहीं मिला। उनका कहना है कि इसी परेशानी को सामने लाने और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए उन्होंने वीडियो पोस्ट किया था।

सरकार से पेट्रोल पंपों पर जानकारी देने की मांग

रेशम ने सरकार से मांग की कि सभी पेट्रोल पंपों पर नोटिस बोर्ड लगाए जाएं, जिन पर स्पष्ट रूप से लिखा हो कि पेट्रोल में कितने प्रतिशत एथेनॉल मिलाया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके और वे अपनी जरूरत के अनुसार ईंधन का चुनाव कर सकें।

सर्विस सेंटर का बिल दिखाकर दी सफाई

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों और मिल रही धमकियों के बीच रेशम अनमोल ने एक और वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने अपनी कार की सर्विस का बिल भी दिखाया और कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि आम वाहन चालकों की समस्या को सामने लाना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!