Thursday , October 1 2026
Breaking News

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस्तीफा दे दिया है। उसके बाद संगरूर से पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला का नाम प्रधान पद की दौड़ में सबसे आगे है।हालांकि सिंगला को लेकर पार्टी में अभी से घमासान मचता दिख रहा है। पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा दिल्ली पहुंच गए हैं। वह दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे।चरणजीत सिंह चन्नी गुट राजा वड़िंग को प्रधान पद से हटाने की मांग पर अड़ा हुआ। हालांकि चन्नी ने कहा कि अब नाराजगी दूर हो चुकी है, सब मिलकर काम करेंगे। किसे कब, कहां पर नियुक्त करना है, हाईकमान तय करेगा।

राजा वड़िंग के इस्तीफे से जुड़ी 2 अहम बातें

  • राहुल गांधी ने कहा- इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस सोर्सेज के मुताबिक प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी ने राजा वड़िंग को फोन कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनानी है, तो आपको प्रधान पद से इस्तीफा देना होगा। इसके बाद राजा वड़िंग ने बिना कोई विरोध किया अपना इस्तीफा सौंप दिया।

  • वड़िंग ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया: इस्तीफा देने के बाद चंडीगढ़ पहुंचे राजा वड़िंग ने कहा कि कुछ बातें इंटरनल होती हैं, वह सारी बातें नहीं बता सकते। मॉर्निंग वॉक के बाद राजा वड़िंग ने इस्तीफे को लेकर मीडिया से कहा कि अभी मैं वॉक करके लौटा हूं। नहाकर और फ्रेश होने के बाद जानकारी दूंगा।

सिंगला के नए अध्यक्ष बनने से जुड़ी 3 अहम बातें

  • जुलाई में भी हाईकमान की पसंद थे सिंगला: विजयइंदर सिंगला को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। जब इसी साल जुलाई महीने में कांग्रेस में फेरबदल की चर्चा थी तो अध्यक्ष पद के लिए सिंगला का नाम फाइनल था। हालांकि तब हाईकमान ने राजा वड़िंग को ही प्रधानगी पद पर बरकरार रख दिया।

  • दिल्ली बुला सिंगला को 2027 का प्लान समझा चुका हाईकमान: अब कांग्रेस हाईकमान पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला को नया प्रधान घोषित कर सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान विजयइंदर सिंगला को दिल्ली बुलाकर उनके साथ बैठक कर चुका है। उन्हें 2027 के चुनाव को लेकर पार्टी का पूरा प्लान भी समझाया गया है। दो अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन नए प्रधान के नाम का ऐलान हो सकता है।

  • सिंगला ने कहा- दिल्ली नहीं जा रहा: इस बारे में सिंगला ने कहा मुझे प्रधान बनाया जा रहा है, इस का मुझे कोई इल्म नहीं है। मुझे मीडिया से ही पता चला है कि मेरा नाम सबसे आगे है। मैं दिल्ली या चंडीगढ़ नहीं जा रहा हूं, मैं तो अपने हलका संगरूर में कार्यकर्ताओं के साथ जो मीटिंग है, उनमें शिरकत कर रहा हूं। लेकिन पार्टी मुझे कोई भी जिम्मेदारी देगी, मैं कार्यकर्ता के तौर पर भी काम करने को तैयार हूं।

क्या सिंगला के नाम पर पेंच फंस सकता है ऐसा संभव है क्योंकि जब सितंबर 2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम कुर्सी से हटाया गया तो कांग्रेस हाईकमान तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को सीएम बनाना चाहता था। मगर, इसका कुछ नेताओं ने विरोध किया कि सिख स्टेट में हिंदू सीएम नहीं होना चाहिए। किसी सिख को ही सीएम बनाया जाना चाहिए। ये आरोप सुनील जाखड़ भी लगाते रहे हैं। इसी वजह से बाद में चरणजीत चन्नी को सीएम कुर्सी दे दी गई। ऐसे में अब सिंगला को प्रधान बनाने का भी विरोध हो सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!