Sunday , April 26 2026
Breaking News

पंजाब में यूट्यूबर के घर पर फायरिंग, पाकिस्तानी डॉन दे रहा था धमकियां, पढ़ें

होशियारपुर, (PNL) : पंजाब के होशियारपुर में हुसैनपुर के मॉडल टाउन इलाके में बीत रात को अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने मशहूर समाजसेवी और यूट्यूबर सैम हुसैनपुरी के घर के बाहर फायरिंग की। रात करीब 12:45 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और घर के गेट पर दो राउंड गोलियां चलाने के बाद फरार हो गए। वारदात पास के एक CCTV कैमरे में कैद हुई है। इसमें दोनों आरोपी घटना को अंजाम देकर भागते नजर आ रहे हैं।

जानकारी अनुसार, सैम हुसैनपुरी को पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की तरफ से चेतावनी दी गई थी कि जालंधर की तरह उनके घर पर भी ग्रेनेड हमला किया जाएगा। इस धमकी के बाद हुसैनपुर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा के तौर पर दो गनमैन मुहैया कराए थे।

सैम का आरोप है कि उन्हें जो दो गनमैन दिए गए हैं, उनमें से एक पुलिसकर्मी की टांग खराब है और वह ड्यूटी सही तरह से नहीं निभा पाता। उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस से मांग की है कि उन्हें फिट और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी दिए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

सैम ने बताया कि फायरिंग के वक्त वह अपने घर में सो रहे थे। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर जब वह बाहर आए तो गेट के पास दो खोखे पड़े थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने खोखे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लॉरेंस ऑफ पंजाब डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने वालों को धमकी:DGP, राजा वड़िंग, रंधावा समेत अन्य को धमकाया, मैसेज भेजा- कफन की तैयारी कर लो

न्यूज डेस्क, (PNL) : ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगने के बाद यह विवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!