Monday , September 21 2026
Breaking News

लुधियाना में गारमेंट सप्लायर से दिनदहाड़े लूट:बदमाशों ने सोने की चेन-कैश छीना; एलिवेटेड फ्लाईओवर पर बंदूक दिखाकर वारदात

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें दिनदहाड़े और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी वारदात करने में कोई खौफ नहीं रहा। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर रोड के एलिवेटेड फ्लाईओवर से सामने आया है, जहां गारमेंट सप्लायर को हथियारों के बल पर लूट लिया गया। बदमाशों ने पहले पीड़ित का रास्ता रोका और फिर पैंट में छिपाई हुई बंदूक दिखाई।

जानकारी के मुताबिक न्यू जनकपुरी सलेम टाबरी के रहने वाले गारमेंट सप्लायर रोशन लाल (56) किसी काम से मॉडल टाउन आए हुए थे और अपनी दवाई लेकर वापस अपने साउथ सिटी वाले घर की तरफ लौट रहे थे।

वह अपनी चेतक स्कूटर पर सवार होकर जैसे ही फिरोजपुर रोड एलीवेटेड पुल पर गुरुद्वारा नानकसर साहिब के थोड़ा पीछे पहुंचे, तभी पीछे से आए एक मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

चुपचाप सब हवाले कर दो!” – पैंट में लगी बंदूक दिखाई

रोशन लाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों बदमाशों ने अपने मुंह कपड़े से बांध रखे थे ताकि उनकी पहचान न हो सके। स्कूटर के आगे बाइक लगाते ही एक बदमाश ने अपनी पैंट में से सीधा पिस्तौल/दिखाई बदमाश ने धमकी देते हुए कहा, अगर शोर मचाया तो यहीं ढेर कर देंगे, जो कुछ भी है चुपचाप हमारे हवाले कर दो।

खौफ के मारे पीड़ित ने शोर नहीं मचाया, जिसके बाद बदमाशों ने सोने की चेन, कीमती लॉकेट और 7,000 रुपये कैश लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर साउथ सिटी की तरफ फरार हो गए।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

लुधियाना पुलिस डिवीजन नंबर 5 ने इस मामले में शिकायतकर्ता रोशन लाल के बयानों पर FIR दर्ज कर ली है। बदमाशों के खिलाफ नए कानून के तहत BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बस स्टैंड के पास हडिया के पास और साउथ सिटी जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच हवलदार सुखविंदर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!