Wednesday , July 29 2026
Breaking News

अमृतसर में फ्लैट पर छापा, 2 युवक गिरफ्तार:AK-47 और नशा बरामद, जम्मू-कश्मीर व पंजाब पुलिस की संयुक्त रेड; वांछित की तलाश में पहुंची

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर की ड्रीम सिटी कॉलोनी में जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों पुलिस टीमों ने एक फ्लैट में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, जम्मू पुलिस को एक वांछित व्यक्ति के संबंध में अहम सूचना मिली थी।

इसी आधार पर जम्मू पुलिस की टीम अमृतसर पहुंची। छापेमारी के दौरान फ्लैट से एक AK-47 राइफल, एक पिस्तौल और करीब 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद होने की जानकारी सामने आई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।

जम्मू पुलिस के इनपुट पर कार्रवाई

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सूरजदीप सिंह निवासी शेखपुरा और हरप्रीत सिंह निवासी देवीदासपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गाड़ियां भी अपने कब्जे में ले ली हैं। डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जम्मू पुलिस की इनपुट पर की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में हथियार और नशीले पदार्थों का मिलना चिंता का विषय है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर DC दफ्तर के जूनियर असिस्टेंट विवेक सोनी का निधन, सैर के दौरान आया हार्ट अटैक

जालंधर, (PNL) : जिला प्रशासन से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जालंधर के …

जालंधर नॉर्थ की सियासत में बड़ा उलटफेर, दिनेश ढल्ल हटे; मेयर वनीत धीर बने नए हल्का इंचार्ज

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही …

मोहाली कोर्ट ने PAK आतंकी का नॉन बेलेबल वारंट निकाला:रेड कॉर्नर नोटिस, भारत लाने का रास्ता खुला; NIA बोली- ब्राजील में छिपा भट्‌टी

मोहाली , (PNL) : पाकिस्तानी आतंकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी के खिलाफ राष्ट्रीय जांच …

जगराओं में ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़ का मामला:डीजीपी से शिकायत के बाद डेढ़ साल में केस दर्ज

 लुधियाना  , (PNL) : जगराओं में एक ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़, सामान बाहर फेंकने के …

चंडीगढ़ में करंट से PhD स्कॉलर युवती की मौत:PU में गर्ल्स हॉस्टल से जाते वक्त गिरी; हरियाणा की रहने वाली

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह PhD स्कॉलर युवती की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!