Monday , October 19 2026
Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली आने वाली एक ट्रेन में सवार थे. कोटा पुलिस ने भी कन्फर्म किया है कि तीनों शूटर गिरफ्तार कर लिए गए हैं. उन्हें कोटा रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा गया. रेलवे कॉलोनी के थाना अधिकारी रामस्वरूप ने भी टाइगर पर हुए हमले में शामिल तीनों शूटर को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि कर दी है. उन्होंने ये भी बताया कि कोटा के अलावा कहीं और की पुलिस इस ऑपरेशन में शामिल नहीं थी. इसे केवल कोटा पुलिस द्वारा ही किया गया और कोटा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी.

रविवार की शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की थी. इस हमले के बाद सनसनी मच गई थी. हमले में टाइगर को गोली तो नहीं लगी पर उन्हें कुछ चोटें आईं. हालांकि उनके ड्राइवर फिरदौस बलौच को हाथ में गोली लगी. इसके अलावा एक चव्हाण नाम के एक अन्य शख्स को भी गोली लगी. दोनों इस वक्त अस्पताल में हैं और खतरे से बाहर हैं.

हमलावरों में एक 17 साल का लड़का

1. टाइगर पर हमला करने में शामिल रहे एक आरोपी का नाम ऋतिक कुमार है. उसके पिता का नाम रामू महतो है और वो बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है. मुंबई में वो रैपिडो चलाता था.

2. दूसरे आरोपी का नाम रेहान है और इसकी उम्र 18 साल है. इसके पिता का नाम रिशुद्दीन अंसारी है और आरोपी हरियाणा के सोनीपत का रहना वाला है.

3. तीसरा आरोपी नाबालिग है. उम्र 17 साल बताई गई है और ये आरोपी भी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है.

मुंबई पुलिस ने बनाई थी 15 टीमें

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वालों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 15 स्पेशल टीमों का गठन किया था. हमले में इस्तेमाल की गई पलसर बाइक को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया है. इसके बाद से ही अलग अलग शहरों को भी अलर्ट किया गया था. अंदेशा था कि हमलावर मुंबई छोड़कर भाग सकते हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

अमृतसर में होटल के बाहर युवक को तलवारों से काटा:2 भाइयों ने झगड़े के बाद की हत्या; आरोपी बटाला के रहने वाले; 2 बच्चों का पिता

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक …

अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी करेंगे दौरा:गैंगस्टरवाद प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात; परगट सिंह सहित पार्टी नेता रहेंगे मौजूद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पंजाब …

लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव:आधी रात को वारदात, एक रात पहले करनाल में भी हो चुका हमला

लुधियाना , (PNL) : दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस …

जालंधर के राओवाली में सजेगी पटाखा मार्केट:150 के करीब दुकानें बनाने की तैयारी, पटाखों पर भी महंगाई का असर; 10% महंगे हुए

जालंधर , (PNL) : पठानकोट रोड हाईवे पर गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजेगी। …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

जालंधर में श्मशान घाटों के लिए MP फंड जारी:सांसद अशोक मित्तल ने मॉडल टाउन को 50 लाख और कैट को एक करोड़ को दिया

जालंधर  , (PNL) :  भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने जालंधर और आसपास के इलाकों में …

जालंधर में किसान से सनसनीखेज लूट:नकाबपोश बदमाशों ने दातर दिखाकर छीनी इलेक्ट्रिक स्कूटी व मोबाइल, एक बदमाश का चेहरा दिखा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात के गोराया इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने लूट …

जालंधर में पुलिस एक संदिग्ध को पकड़ा:कोट सदीक बंगला मुखी मंदिर के पास से 200 नशीले कैप्सूलों के साथ विशाल चोपड़ा को किया गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने नशे के खिलाफ …

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, नूडल्स खाकर सोए थे, DCP ने क्या बताया?

न्यूज डेस्क, (PNL) : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!