Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर में 11 हजार लीटर लाहन बरामद:9 ड्रम जब्त; तिरपालों से ढककर छिपाए थे, आबकारी विभाग ने मौके पर की नष्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में चल रही अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में आबकारी विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। भिंडी सैदां क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में लाहन बरामद की गई। यह अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर चलाया जा रहा था।आबकारी इंस्पेक्टर जगदीप कौर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने थाना भिंडी सैदां के अंतर्गत गांव भिंडी सैदां में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां लावारिस जगहों पर जमीन के अंदर तिरपालों से ढककर ड्रम छिपाए गए थे।

11,000 लीटर लाहन बरामद

टीम को मौके से करीब 9 ड्रम बरामद हुए, जिनमें अवैध कच्ची शराब (लाहन) भरी हुई थी। कुल मिलाकर लगभग 11,000 लीटर लाहन बरामद की गई। यह शराब अवैध तरीके से तैयार की जा रही थी और उसे छिपाकर रखा गया था।

अवैध कच्ची शराब (लाहन)

अवैध कच्ची शराब (लाहन)

लाहन नष्ट, अभियान जारी रहेगा

आबकारी विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही पूरी बरामद लाहन को नष्ट कर दिया, ताकि इसका किसी भी प्रकार से इस्तेमाल न हो सके। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब का धंधा करने वालों में डर का माहौल बन गया है। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!