न्यूज डेस्क, (PNL) : इन दिनों संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, जिससे ना सिर्फ कोरोना का खतरा सता रहा है, बल्कि अन्य संक्रामक बीमारियां भी इस मौसम में तेजी से फैलती है. ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए अधिकतर लोग एंटीबायोटिक का सेवन करते हैं, लेकिन यह एंटीबायोटिक आपके लीवर पर सीधा इफेक्ट करती है. ऐसे में अधिकतर लोगों का सवाल रहता है कि क्या कोई नेचुरल एंटीबायोटिक है, जो हमारे शरीर की रक्षा कर सके? तो चलिए हम आपको बताते हैं आपके किचन में मौजूद कुछ ऐसे ही एंटीबायोटिक्स के बारे में, जो आपकी सेहत के लिए चमत्कार है.
तुलसी की पत्ती
तुलसी की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरस और एंटी फंगल गुण पाया जाता है, जो किसी भी प्रकार के संक्रमण से हमारे शरीर को बचाने का काम करता है. इतना ही नहीं अगर आपको गले या सांस लेने में कोई समस्या हो रही है, तो इसमें तुलसी बहुत फायदेमंद होती है, इसे इम्यूनिटी बूस्टर भी कहा जाता है. आप तुलसी के पत्तों को चबाकर खा सकते हैं या स्मूदी या जूस में तुलसी के पत्ते का सेवन कर सकते हैं.
नीम
तुलसी की तरह नीम में भी नेचुरल एंटीबायोटिक होते हैं, जो हमारे शरीर में संक्रमण फैलने वाले बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ते हैं और इससे घाव से होने वाले संक्रमण को भी रोका जा सकता है. नीम की पत्तियों का सेवन करने के लिए आप छोटी नीम की पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं, इसे उबालकर इसका पानी पी सकते हैं या जूस में इस्तेमाल कर सकते हैं.
करी पत्ता
अधिकतर लोगों के घर में करी पत्ता का इस्तेमाल जरूर किया जाता है, जो ना सिर्फ स्वाद में कमाल होता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद है. इसमें रोगाणु रोधी गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को फंगस और इन्फ्लेमेशन से बचाते हैं. ऐसे में आप अपने रेगुलर खाने में करी पत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर करी पत्तों को ऐसे ही चबाकर खा सकते हैं.

punjabnewslive
