Wednesday , February 18 2026
Breaking News

हिमाचल प्रदेश और जेएंडके में हुई बर्फबारी, क्रिसमस मनाने मनाली और शिमला पहुंचे सैंकड़ों पर्यटक, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी (Snowfall) होने से पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में ठंड बढ़ गई है। इससे पंजाब में पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया है। हिमाचल के कई इलाकों में बारिश भी हुई है।

हालांकि एक दिन पहले की तुलना में शनिवार को मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव आया और दिन में धूप खिलने के बाद तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने क्रिसमस के मौके पर पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। क्रिसमस के कारण हिमाचल के मनाली और शिमला में पर्यटक आने शुरू हो गए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!