Tuesday , September 8 2026
Breaking News

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह की पायलट गाड़ी पर युवकों ने मारी ईंट, घर के बाहर किया हंगामा, तीन गिरफ्तार

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह की पायलट गाड़ी पर कुछ युवकों ने ईंट मार दी और उसके बाद मंत्री के घर बाहर जाकर हंगामा भी किया। मौके पर आई पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 12.45 बजे बलकार सिंह अपने वडाला चौक के पास स्थित घर लौट रहे थे। श्री गुरु रविदास चौक के पास उनकी कार के पास से एक बहुत तेज कार निकली, जिनमें तीन युवक सवार थे। वह तीनों नशे में धुत्त थे और आगे जाकर उन्होंने बलकार सिंह की गाड़ी रुकवा दी। फिर वह गनमैनों के साथ बहस करने लग गए। इस दौरान एक युवक ने पायलट गाड़ी पर ईंट मार दी।

बलकार सिंह ने युवकों को शराबी हालत में होने के कारण प्यार से समझाकर भेज दिया। इसके बावजूद युवक पीछा करते हुए उनके घर तक आ गए और हंगामा करने लगे। उसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फोन किया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!